Dhanbad: ज़िले के गोविंदपुर थाना क्षेत्र से पुलिस ने अवैध शराब की एक बड़ी खेप बरामद की है। गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने शनिवार को एक पिकअप वाहन को पकड़ा, जिसमें 300 पेटी विदेशी शराब लोड थी। इस मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। जो कि मूल रूप से बिहार का रहने वाला बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार युवक पूछताछ कर अधिक जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है।
read more: मुंहबोला फूफा बना हैवान: 13 वर्षीय नाबालिग ने यौन शोषण और शारीरिक उत्पीड़न का लगाया आरोप
बिहार से बंगाल जा रही थी शराब
जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि बिहार से शराब लगा वाहन झारखंड होते हुए बंगाल की ओर जा रहा है। सूचना मिलते ही गोविंदपुर थाना हरकत में आई और विशेष जांच अभियान शुरू किया गया। इसी बीच चेंकिंग के दौरान पुलिस ने बिहार नंबर की वाहन जिसकी वाहन संख्या BR06GF-6871 को रोका। लेकिन जैसे ही पुलिस ने वाहन को रोकने का प्रयास किया, चालक भागने लगा। इसी बीच पुलिस टीम ने पीछा कर उसे पकड़ लिया।
read more: झारखंड में कल से लागू होगी नई शराब नीति, विदेशी शराब सस्ती और देसी महंगी
आलू से भरे बोरे के आर में की जा रही थी शराब कि तस्करी
जब पुलिस के द्वारा वाहन की जांच की गई तो उसमे से 125 कार्टून विदेशी शराब मिली। हर कार्टून में 48 बोतलें भरी थीं। इस तरह कुल 6 हज़ार बोतल रॉयल चैलेंज ब्रांड की शराब जब्त हुई।इसके साथ ही एक मोबाइल फोन, आलू से भरे बोरे और वाहन को भी ज़ब्त कर लिया गया। गिरफ्तार युवक की पहचान प्रद्युम्न कुमार, उम्र 23 वर्ष, पिता चरित्र पासवान, निवासी नालंदा (बिहार) के रूप में हुई है।
read more: रांची समेत पूरे झारखंड में 5 दिन तक बारिश-बिजली का तांडव, देखें कब होगी सबसे भारी बरसात
छापेमारी दल में शामिल पुलिस अधिकारी
गोविंदपुर थाना प्रभारी विष्णु प्रसाद राजक, सब-इंस्पेक्टर संजीव कुमार सिंह, मुकेश कुमार सिंह, हवलदार पंकज यादव और आरक्षी अरविंद कुमार शामिल थे।












