Dhanbad(धनबाद): नगर निकाय चुनाव के तहत महापौर पद के लिए जारी मतगणना के चौथे राउंड के बाद तस्वीर और स्पष्ट होती नजर आ रही है। निर्वाची पदाधिकारी (महापौर) सह अपर समाहर्ता विनोद कुमार ने सामान्य प्रेक्षक रोबिन टोप्पो की अनुमति से चौथे चरण के मतों का आधिकारिक आंकड़ा जारी किया।जारी आंकड़ों के अनुसार संजीव सिंह 54,076 मतों के साथ निर्णायक बढ़त बनाए हुए हैं। दूसरे स्थान पर चंद्र शेखर अग्रवाल 37,456 मतों के साथ बने हुए हैं।
चार राउंड के बाद 2,19,414 मतों की गिनती पूरी, 15,071 वोट निरस्त
वहीं संजीव कुमार को 29,644 और शमशेर आलम अंसारी को 28,727 मत प्राप्त हुए हैं, जिससे दूसरे और चौथे स्थान के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा बनी हुई है।अन्य प्रमुख प्रत्याशियों में प्रकाश कुमार को 9,119, इंदु देवी को 7,763, शांतनु कुमार चंद्रा को 3,159, रवि चौधरी को 2,625 और अमित कुमार अग्रवाल को 2,608 मत प्राप्त हुए हैं।चौथे राउंड तक कुल 2,19,414 मतों की गिनती पूरी हो चुकी है। इस दौरान 15,071 मत निरस्त घोषित किए गए, जो कि एक उल्लेखनीय संख्या मानी जा रही है।
मतगणना केंद्र पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं और प्रत्याशियों के समर्थक हर अपडेट पर नजर बनाए हुए हैं। अब सभी की निगाहें अगले राउंड के परिणामों पर टिकी हैं, जहां अंतिम तस्वीर और साफ होने की उम्मीद है।












