Dhanbad(धनबाद): नगर निकाय चुनाव के तहत महापौर पद के लिए चल रही मतगणना के तीसरे राउंड के बाद की स्थिति स्पष्ट हो गई है। निर्वाची पदाधिकारी (महापौर) सह अपर समाहर्ता श्री विनोद कुमार ने सामान्य प्रेक्षक श्री रोबिन टोप्पो की अनुमति से तीसरे और चौथे चरण की मतगणना के आंकड़े जारी किए।
Dhanbad: तीसरे राउंड में संजीव सिंह आगे, शमशेर आलम व संजीव कुमार में कांटे की टक्कर
तीसरे राउंड के बाद संजीव सिंह 40,883 मतों के साथ बढ़त बनाए हुए हैं। उनके पीछे चंद्र शेखर अग्रवाल 28,298 मतों के साथ दूसरे स्थान पर हैं। वहीं संजीव कुमार को 21,882 और शमशेर आलम अंसारी को 21,612 मत प्राप्त हुए हैं, जिससे तीसरे और चौथे स्थान के बीच बेहद करीबी मुकाबला देखने को मिल रहा है।
इसके अलावा प्रकाश कुमार को 6,310 और इंदु देवी को 6,075 मत मिले हैं। अन्य प्रमुख प्रत्याशियों में अमित कुमार अग्रवाल (2,049), आकाश दुसाध (1,476), रवि चौधरी (1,976), राहुल कुमार चौहान (1,645), जावेद इकबाल (1,931) तथा शांतनु कुमार चंद्रा (2,108) शामिल हैं।
तीसरे राउंड तक कुल 1,64,980 मतों की गिनती पूरी हो चुकी है, जिसमें 11,464 मत निरस्त घोषित किए गए। निरस्त मतों की संख्या भी चर्चा का विषय बनी हुई है। मतगणना केंद्र पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। जैसे-जैसे राउंड आगे बढ़ रहे हैं, मुकाबला और रोचक होता जा रहा है।
Dhanbad: वार्ड 23, 32, 08 और 37 में भी परिणाम घोषित, समर्थकों में उत्साह
वार्ड संख्या 23 से पुष्पा देवी ने 1,830 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी निपेन चौधरी को 486 मतों से पराजित किया। निपेन चौधरी को 1,344 मत मिले। निर्वाची पदाधिकारी एजाज हुसैन अंसारी ने उन्हें प्रमाण पत्र सौंपा। वार्ड संख्या 32 से रश्मि राज 2,627 मत प्राप्त कर विजयी घोषित हुए। उन्होंने द्वितीय स्थान पर रहे राजीव रंजन कुमार को 280 मतों से हराया। राजीव रंजन कुमार को 2,347 मत मिले। निर्वाची पदाधिकारी कुमार समरेंद्र मल्लिक ने विजेता को प्रमाण पत्र प्रदान किया।
वार्ड संख्या 08 में रामेश्वर तुरी ने 4,485 मत हासिल कर प्रभावशाली जीत दर्ज की। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी महावीर पासी को 1,183 मतों से पराजित किया। महावीर पासी को 3,302 मत प्राप्त हुए। निर्वाची पदाधिकारी लक्ष्मण यादव ने उन्हें प्रमाण पत्र सौंपा। वहीं वार्ड संख्या 37 से गुड़िया देवी ने 3,483 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की। उन्होंने शम्पत देवी को 1,172 मतों के अंतर से पराजित किया। शम्पत देवी को 1,310 मत मिले। निर्वाची पदाधिकारी मनोज कुमार ने विजेता को प्रमाण पत्र प्रदान किया।
परिणाम घोषित होते ही विजयी प्रत्याशियों के समर्थकों में उत्साह का माहौल देखा गया। मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। अन्य वार्डों के परिणाम भी चरणबद्ध तरीके से जारी किए जा रहे हैं।
वरिष्ठ पत्रकार एवं राजनीतिक विश्लेषक। झारखंड, बिहार और राष्ट्रीय राजनीति, शिक्षा, प्रशासनिक मामलों और विकास नीतियों पर 10+ वर्षों का जमीनी पत्रकारिता अनुभव। निष्पक्ष और प्रमाणिक समाचार रिपोर्टिंग के लिए समर्पित।








