Dhanbad: धनसार गोलीकांड मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। बकाया ₹18,600 रुपये मांगने पर युवक को गोली मारने वाले मुख्य आरोपी दीपक कुमार (24) को पुलिस ने धर दबोचा। उसके पास से देशी पिस्टल, दो जिंदा कारतूस और पीड़ित के शरीर से निकली गोली बरामद की गई।
आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने उसके सहयोगी गौरव कुमार उर्फ बिट्टू (25) को भी गिरफ्तार किया। दोनों की गिरफ्तारी बरमसिया पुल के पास छापेमारी के दौरान हुई, जिसका नेतृत्व थाना प्रभारी मनोहर करमाली ने किया।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, इस घटना में शामिल अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही पूरी गैंग को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।













