Lifestyle News: धनतेरस, दीपावली पर्व की शुरुआत का प्रतीक है। यह दिन कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, इसी दिन समुद्र मंथन से भगवान धन्वंतरि अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे। इसलिए इसे स्वास्थ्य, धन और समृद्धि का उत्सव माना जाता है। इस दिन मां लक्ष्मी, कुबेर देवता और धन्वंतरि भगवान की पूजा करने से घर में सौभाग्य और समृद्धि का वास होता है।
इस साल धनतेरस 2025 की तिथि 18 अक्टूबर दोपहर 12:18 बजे से शुरू होकर 19 अक्टूबर दोपहर 1:51 बजे तक रहेगी।
धनतेरस पर खरीदारी के शुभ मुहूर्त
- पहला मुहूर्त: सुबह 8:50 से 10:33 बजे तक
- दूसरा मुहूर्त: सुबह 11:43 से दोपहर 12:28 बजे तक
- तीसरा मुहूर्त: शाम 7:16 से रात 8:20 बजे तक
चौघड़िया मुहूर्त:
- शुभ काल: सुबह 7:49 – 9:15
- चर काल: दोपहर 12:06 – 1:32
- लाभ उन्नति: दोपहर 1:32 – 2:57
- अमृत काल: दोपहर 2:57 – 4:23
पूजन का समय
धनतेरस पूजन मुहूर्त: शाम 7:16 से रात 8:20 बजे तक। इस समय मां लक्ष्मी, भगवान कुबेर और भगवान धन्वंतरि की आराधना से धन और सुख की प्राप्ति होती है।
क्या खरीदें और क्या न खरीदें
खरीदें:
सोना-चांदी, बर्तन, झाड़ू, मां लक्ष्मी की प्रतिमा, दक्षिणवर्ती शंख, कुबेर यंत्र, गोमती चक्र, कौड़ियां, साबुत धनिया, सुपारी, बताशा, हल्दी की गांठ।
न खरीदें:
तेल, प्लास्टिक की वस्तुएं, काले वस्त्र, जूते और कांच के बर्तन।
धार्मिक मान्यता है कि धनतेरस के दिन की गई शुभ खरीदारी पूरे वर्ष धन, वैभव और सुख-समृद्धि लाती है।













