Jharkhand News: झारखंड सरकार ने दिवाली से पहले महिलाओं को बड़ी राहत देते हुए मइयां सम्मान योजना की 15वीं किस्त जारी कर दी है। सरकार ने घोषणा की है कि पात्र महिलाओं के खातों में ₹2500 की राशि ट्रांसफर की जा रही है। यह राशि आज से उनके बैंक खातों में पहुंचना शुरू हो गई है।
इस योजना के तहत दी जा रही वित्तीय सहायता महिलाओं के लिए दिवाली का विशेष उपहार साबित होगी। सरकार का कहना है कि इस राशि का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना है, ताकि त्योहार के दौरान वे अपनी जरूरतें पूरी कर सकें।
इन 12 जिलों की महिलाओं को मिलेगा लाभ
सरकार की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, यह राशि झारखंड के 12 जिलों — रांची, जमशेदपुर, लोहरदगा, धनबाद, देवघर, बोकारो, गुमला, जामताड़ा, सिमडेगा, चतरा, पाकुड़ और गढ़वा — की महिलाओं को मिलेगी।
इसमें उन्हीं महिलाओं को लाभ मिलेगा जिनके आवेदन और दस्तावेज सत्यापित किए जा चुके हैं।
2024 में शुरू हुई थी मंइयां सम्मान योजना
यह योजना मुख्यमंत्री द्वारा वर्ष 2024 में शुरू की गई थी। इसका उद्देश्य ग्रामीण और आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को आर्थिक सहारा और आत्मनिर्भरता प्रदान करना है।
सरकार प्रत्येक पात्र महिला को हर महीने ₹2500 की वित्तीय सहायता देती है। पिछले वर्ष दुर्गा पूजा से पहले 14वीं किस्त जारी की गई थी और अब दिवाली से पहले 15वीं किस्त ने महिलाओं के चेहरे पर खुशी की लहर दौड़ा दी है।












