Bollywood: रणवीर सिंह की फिल्म Dhurandhar 2: The Revenge बॉक्स ऑफिस पर लगातार एक के बाद एक रिकॉर्ड तोड़ते जा रहा है। फिल्म ने रिलीज के महज 7 दिनों में 1000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर सबसे तेजी से क्लब में पहुंचने का रिकॉर्ड बनाया है। इस उपलब्धि के साथ इसने Pushpa 2: The Rule के बराबरी पर पहुंच गया है। हालांकि कुल कमाई के मामले में पुष्पा 2 थोड़ी आगे बनी हुई है।
Read More- Ranchi Breaking: पिस्का मोड़ में दिनदहाड़े गोली चलने से हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस
Dhurandhar 2 भारत में 600 करोड़ रुपये से ज्यादा नेट कमा चुकी है
फिल्म की कमाई का ग्राफ लगातार ऊपर जा रहा है। सातवें दिन भारत में करीब 47 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन दर्ज किया गया। अब तक देश में फिल्म 600 करोड़ रुपये से ज्यादा नेट कमा चुकी है, जबकि ग्रॉस कलेक्शन भी तेजी से बढ़ रहा है। विदेशी बाजारों में भी फिल्म को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है।
Read More- धोनी के शहर में फिर गूंजेगा इंडिया-इंडिया, JSCA स्टेडियम को मिला दो इंटरनेशनल मैचों की मेजबानी
1000 करोड़ के टॉप-10 में पहुंची Dhurandhar 2
दुनियाभर में 1000 करोड़ क्लब में एंट्री के साथ ‘धुरंधर 2’ अब सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्मों की टॉप-10 सूची में शामिल हो गई है। दिलचस्प बात यह है कि फिल्म के पहले भाग Dhurandhar ने भी शानदार प्रदर्शन किया था और 1300 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार किया था।
Read More- Koderma News: कोडरमा में जंगली हाथियों ने बरपाया कहर, दो लोगों को पटककर मार डाला
पहले पार्ट ने भारत के साथ-साथ अमेरिका और कनाडा जैसे विदेशी बाजारों में भी रिकॉर्ड बनाए थे। सीमित रिलीज के बावजूद फिल्म को जबरदस्त सफलता मिली थी और यह ‘A’ सर्टिफिकेट के साथ सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल हुई।













