बुधवार, अक्टूबर 7, 2026
Khabar Mantra
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
    • चतरा Chatra
    • चाईबासा Chaibasa
    • गोड्डा Godda
    • खूंटी Khunti
    • लातेहार Latehar
    • पाकुड़ Pakur
    • रामगढ़ Ramgarh
    • साहिबगंज Sahibganj
    • सरायकेला खरसावां Seraikela Kharsawan
  • क्राइम
  • देश
    • बिहार
  • धर्म-अध्याय
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
    • मनोरंजन Entertainment
  • खबर हटके
  • टेक्नोलॉजी
Khabar Mantra

संत जेवियर्स कॉलेज में राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर चंद्रयान-3 की उपलब्धियों पर चर्चा

भूविज्ञान विभाग ने IQAC के सहयोग से किया आयोजन; विशेषज्ञ ने चंद्रयान-3 के वैज्ञानिक उपकरणों, स्पेस पॉलिसी और भारत के आगामी मिशनों की जानकारी दी

अगस्त 22, 2026
in रांची Ranchi
A A
संत जेवियर्स कॉलेज में राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर चंद्रयान-3 की उपलब्धियों पर चर्चा

संत जेवियर्स कॉलेज में राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर चंद्रयान-3 की उपलब्धियों पर चर्चा

Share on FacebookShare on Twitter
WhatsApp चैनल से जुड़ें ताजा समाचार सीधे WhatsApp पर पाएं
जॉइन करें
Google News पर खबर मन्त्र को फॉलो करेंझारखंड की हर ब्रेकिंग खबर के लिए स्टार दबाएं
फॉलो करें
यह खबर सुनेंऑडियो
समय: ~9 मिनट•हिंदी बुलेटिन

Ranchi: संत जेवियर्स कॉलेज, रांची के भूविज्ञान विभाग ने शनिवार को IQAC के सहयोग से राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस मनाया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को अंतरिक्ष विज्ञान, भू-स्थानिक प्रौद्योगिकी, पृथ्वी एवं ग्रह विज्ञान से जोड़ना और भारत की अंतरिक्ष उपलब्धियों की जानकारी देना था।

Table of Contents

Toggle
  • चंद्रयान-3 और भविष्य के मिशनों पर चर्चा
  • अंतरिक्ष विज्ञान एवं भूविज्ञान आधारित मॉडल प्रदर्शनी का अवलोकन

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ व विभागाध्यक्ष डॉ. मेबल एम. टोप्पो ने स्वागत संभाषण से हुआ| उन्होंने कहा कि अंतरिक्ष विज्ञान केवल ब्रह्मांड की खोज तक सीमित नहीं है, बल्कि यह पृथ्वी के संसाधनों के सतत प्रबंधन, आपदा न्यूनीकरण, जलवायु परिवर्तन के अध्ययन तथा पर्यावरण संरक्षण में भी अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

📌 यह भी पढ़ें:
  • Ranchi T20: JSCA जाने से पहले देख लें ट्रैफिक प्लान, इन रास्तों पर नो-एंट्री और यहां मिलेगी पार्किंग
  • Ranchi के दुर्गा पूजा समितियों ने सीएम हेमंत सोरेन से की मुलाकात, पंडाल भ्रमण का दिया न्योता
  • ‘ज्ञानेश कुमार हटाओ’ के नारों से गूंजा Ranchi, यूथ कांग्रेस ने चुनाव आयोग कार्यालय का किया घेराव

प्राचार्य डॉ. फादर रॉबर्ट प्रदीप कुजूर, एस.जे. ने विद्यार्थियों से वैज्ञानिक जिज्ञासा, नवाचार एवं अनुसंधान की भावना विकसित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भारत की अंतरिक्ष उपलब्धियाँ युवाओं को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने के लिए प्रेरित करती हैं। उन्होंने इस प्रकार के कार्यक्रमों को विद्यार्थियों के समग्र बौद्धिक विकास के लिए अत्यंत आवश्यक बताया।

चंद्रयान-3 और भविष्य के मिशनों पर चर्चा

मौके पर मुख्य अतिथि के तौर पर बीआईटी मेसरा रिमोट सेंसिंग एवं जियोइन्फॉर्मेटिक्स विभाग के प्रो. (डॉ.) अखौरी प्रमोद कृष्ण अंतरिक्ष कार्यक्रम की नवीनतम उपलब्धियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने चंद्रयान-3 के वैज्ञानिक परिणामों की विस्तृत चर्चा करते हुए बताया कि प्रज्ञान रोवर के LIBS (Laser Induced Breakdown Spectroscope) उपकरण द्वारा चंद्रमा की सतह पर सल्फर (Sulphur) सहित एल्युमिनियम, कैल्शियम, लौह, टाइटेनियम, क्रोमियम एवं सिलिकॉन जैसे तत्वों की उपस्थिति की पुष्टि की गई। उन्होंने APXS (Alpha Particle X-ray Spectrometer) द्वारा शिव शक्ति लैंडिंग स्थल के आसपास की चट्टानों की रासायनिक संरचना के विश्लेषण की जानकारी भी दी।

झारखंड मुख्य समाचार एवं विशेष रिपोर्ट
Special Report

खबर मन्त्र विशेष वीडियो रिपोर्ट
Exclusive Report
खबर मन्त्र विशेष वीडियो रिपोर्ट

उन्होंने विक्रम लैंडर के वैज्ञानिक उपकरणों-ChaSTE, ILSA, RAMBHA-LP तथा Laser Retroreflector Array (LRA) की कार्यप्रणाली एवं वैज्ञानिक महत्त्व को सरल भाषा में समझाया। उन्होंने बताया कि इन उपकरणों के माध्यम से चंद्र सतह के तापीय गुण, चंद्र भूकंपीय गतिविधियाँ, निकट-सतही प्लाज़्मा तथा पृथ्वी-चंद्रमा गुरुत्वीय गतिशीलता का अध्ययन संभव हुआ है। प्रो. कृष्ण ने स्पेस (स्पेक्ट्रो-पोलारीमेट्री ऑफ हैबिटेबल प्लेनेट अर्थ) पेलोड द्वारा पृथ्वी के स्पेक्ट्रल सिग्नेचर के अध्ययन तथा भविष्य में बाह्य ग्रहों (एक्सोप्लैनेट्स) पर जीवन की खोज में इसकी उपयोगिता पर भी चर्चा की।

उन्होंने भारतीय अंतरिक्ष नीति 2023 के प्रमुख प्रावधानों को स्पष्ट करते हुए बताया कि नई नीति के अंतर्गत इसरो, इन-स्पेस तथा एनएसआईएल की भूमिकाओं का पुनर्गठन किया गया है, जिससे निजी उद्योगों, स्टार्टअप्स एवं गैर-सरकारी संस्थाओं की अंतरिक्ष क्षेत्र में सहभागिता को बढ़ावा मिलेगा तथा भारत वैश्विक अंतरिक्ष अर्थव्यवस्था में अग्रणी भूमिका निभा सकेगा।

व्याख्यान के दौरान उन्होंने राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस 2026 की आधिकारिक थीम-“विकसित भारत की ओर-इनोवेशन, सहयोग और ग्लोबल स्पेस लीडरशिप की आकांक्षा”-पर विशेष प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि इस वर्ष की थीम का उद्देश्य स्वदेशी नवाचार, संस्थागत सहयोग, वैश्विक नेतृत्व तथा युवाओं को अंतरिक्ष विज्ञान एवं STEM शिक्षा से जोड़कर विकसित भारत के निर्माण में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करना है। उन्होंने भारत के भावी मिशनों जैसे नेक्स्ट जेनरेशन लॉन्च व्हीकल (NGLV), गगनयान, भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन, चंद्रयान-4 तथा लूनर मिशन 2040 की रूपरेखा भी प्रस्तुत की।

झारखंड मुख्य समाचार एवं विश्लेषण
Special Coverage
झारखंड मुख्य समाचार एवं विश्लेषण

अंतरिक्ष विज्ञान एवं भूविज्ञान आधारित मॉडल प्रदर्शनी का अवलोकन

मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए अंतरिक्ष विज्ञान एवं भूविज्ञान आधारित मॉडल प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा उनके वैज्ञानिक दृष्टिकोण, रचनात्मकता एवं प्रस्तुतीकरण की सराहना की। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि जिज्ञासा, अनुसंधान और नवाचार ही विज्ञान की वास्तविक शक्ति हैं।

खबर मन्त्र एक्सक्लूसिव पड़ताल एवं विश्लेषण
Exclusive

इस अवसर पर उप-प्राचार्य रेव. डॉ. फा. अजय ए. मिंज, एस.जे. तथा कुलसचिव (रजिस्ट्रार) डॉ. फा. प्रभात केनेडी सोरेंग ने भी अपने प्रेरणादायी संदेश में विद्यार्थियों को वैज्ञानिक दृष्टिकोण, नवाचार एवं अनुसंधान की संस्कृति को अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि विज्ञान केवल ज्ञान अर्जित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र के सतत विकास का आधार है। उन्होंने विद्यार्थियों से जिज्ञासु, रचनात्मक एवं उत्तरदायी वैज्ञानिक नागरिक बनने का आह्वान किया।

इस अवसर पर आयोजित अंतरिक्ष विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता एवं मॉडल निर्माण प्रतियोगिता के विजेताओं को महाविद्यालय के प्राचार्य, मुख्य अतिथि एवं विभागाध्यक्ष द्वारा प्रमाण-पत्र एवं पदक प्रदान कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का सफल संचालन छात्र-छात्राओं द्वारा किया गया तथा अंत में डॉ. मेल्विन ए. एक्का ने धन्यवाद ज्ञापन किया। मौके पर कॉलेज के प्रो. विनोद कुमार तिर्की, डॉ. सोमेश सेनगुप्ता, डॉ. मेल्विन ए. एक्का, विकी शर्मा, मनीषा बास्के सहित छात्र-छात्राएं उपस्थित थे|

च7ब 1
Neeraj Toppo

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.

ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Updates
ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स

Related Posts

रांची के JSCA स्टेडियम में भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच के लिए जारी ट्रैफिक रूट प्लान और पार्किंग मैप
झारखंड Jharkhand News

Ranchi T20: JSCA जाने से पहले देख लें ट्रैफिक प्लान, इन रास्तों पर नो-एंट्री और यहां मिलेगी पार्किंग

अक्टूबर 7, 2026
Ranchi's Durga Puja committees met CM Hemant Soren and invited him to visit the pandals.
रांची Ranchi

Ranchi के दुर्गा पूजा समितियों ने सीएम हेमंत सोरेन से की मुलाकात, पंडाल भ्रमण का दिया न्योता

अक्टूबर 6, 2026
Ranchi echoes with slogans of ‘Remove Gyanesh Kumar’; Youth Congress lays siege to Election Commission office.
Breaking News

‘ज्ञानेश कुमार हटाओ’ के नारों से गूंजा Ranchi, यूथ कांग्रेस ने चुनाव आयोग कार्यालय का किया घेराव

अक्टूबर 6, 2026
Next Post
एसीपी जावेद हुसैन के नेतृत्व में कुल्टी ओर कल्यानेश्वरी के होटल मालिकों के साथ सुरक्षा जागरूकता बैठक

एसीपी जावेद हुसैन के नेतृत्व में कुल्टी ओर कल्यानेश्वरी के होटल मालिकों के साथ सुरक्षा जागरूकता बैठक

BJP and JMM lock horns over the JPSC-JSSC controversy; Mithilesh Thakur says, "Students' agitation is being turned into a political weapon."

JPSC-JSSC विवाद में BJP-JMM आमने-सामने, मिथिलेश ठाकुर बोले- ‘छात्रों के आंदोलन को बनाया जा रहा राजनीतिक हथियार’

झारखंड में 6101 शिक्षक पदों पर भर्ती

झारखंड में शिक्षक बनने का सुनहरा मौका: 18 अक्टूबर तक मौका, ऐसे करें आवेदन

अक्टूबर 7, 2026

Breaking News: झारखंड कैबिनेट की अहम बैठक फिर टली-जाने वजह

Breaking News: JPSC-JSSC परीक्षाओं को रद्द करने की मांग पर हाईकोर्ट में सुनवाई-दोनों पक्षों में लंबी बहस

राहुल गांधी पर FIR दर्ज होते ही गरमाई राजनीति, आकाशवाणी परिसर में धरने को लेकर घिरे कांग्रेस नेता!

कोडरमा बाजार के पास रेलवे ब्रिज पर मिला युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी

Ranchi T20: JSCA जाने से पहले देख लें ट्रैफिक प्लान, इन रास्तों पर नो-एंट्री और यहां मिलेगी पार्किंग

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • Home
  • Privacy Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Terms of Service (नियम और शर्तें)
  • Contact Us
  • Sitemap

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
व्हाट्सएप शेयर ग्रुप से जुड़ें
✕
अगला लेख
✕

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
    • चतरा Chatra
    • चाईबासा Chaibasa
    • गोड्डा Godda
    • खूंटी Khunti
    • लातेहार Latehar
    • पाकुड़ Pakur
    • रामगढ़ Ramgarh
    • साहिबगंज Sahibganj
    • सरायकेला खरसावां Seraikela Kharsawan
  • क्राइम
  • देश
    • बिहार
  • धर्म-अध्याय
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
    • मनोरंजन Entertainment
  • खबर हटके
  • टेक्नोलॉजी

© 2025 Khabar Mantra

📍

अपना शहर / जिला चुनें

झारखंड व बिहार के प्रमुख जिलों की ताजा खबरें

🌟 रांची (Ranchi) राजधानी 🌟 धनबाद (Dhanbad) कोयलांचल 🌟 जमशेदपुर (Tata) इस्पात नगरी बोकारो (Bokaro) पलामू (Palamu) हजारीबाग (Hazaribagh) गिरिडीह (Giridih) देवघर (Deoghar) कोडरमा (Koderma) दुमका (Dumka) रामगढ़ (Ramgarh) गढ़वा (Garhwa) गुमला (Gumla) चाईबासा (Chaibasa) चतरा (Chatra) लोहरदगा (Lohardaga) सिमडेगा (Simdega) जामताड़ा (Jamtara) खूंटी (Khunti) लातेहार (Latehar) साहिबगंज (Sahibganj) पाकुड़ (Pakur) गोड्डा (Godda) सरायकेला (Seraikela) 🚩 बिहार (Bihar News) 🏹 पूरा झारखंड (All)
होम आप का शहर K जॉब्स Shorts