Saraikela: सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर में मंगलवार देर रात वेज रोल को लेकर हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। आयडा गेट के सामने स्थित खाऊ गली में चाकूबाजी की घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) में भर्ती कराया गया है।
वेज रोल खाने को लेकर शुरु हुआ था विवाद
घटना रात करीब एक बजे की है। मानगो निवासी शेखर तिर्की आदित्यपुर शिव मंदिर दुर्गा पूजा समिति के पंडाल में लाइटिंग का काम करने आया था। रात में वह अपने साथी गोलू के साथ वेज रोल खाने एक फास्ट फूड ठेले पर पहुंचा। ऑर्डर को लेकर दुकानदार और शेखर के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो जल्द ही मारपीट में बदल गई।
विवाद बढ़ने पर शेखर और गोलू ने पूजा समिति के सदस्यों को फोन किया। मौके पर पहुंचे समिति सदस्य सन्नी पर भी हमला किया गया। इसके बाद बीच-बचाव करने पहुंचे सागर झा और अरुण पांडे पर भी चाकू से वार किए गए। हमले में एक युवक की मौत चली गई और तीन लोग घायल हो गए।
फास्ट फूड दुकान संचालक समेत तीन युवक हिरासत में
घटना की सूचना पर गश्त कर रहे सरायकेला एसडीपीओ अभिनव भारद्वाज और आदित्यपुर थाना प्रभारी अंजनी कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने फास्ट फूड दुकान संचालक समेत तीन युवकों को हिरासत में लिया है।
एसडीपीओ के अनुसार, मामूली विवाद के बाद हिंसक झड़प हुई। हिरासत में लिए गए युवकों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.







