Sports News: भारत की युवा शतरंज सनसनी दिव्या देशमुख ने 19 साल की उम्र में FIDE महिला वर्ल्ड कप 2025 जीतकर इतिहास रच दिया है. उन्होंने फाइनल में अनुभवी ग्रैंडमास्टर कोनेरू हम्पी को रोमांचक टाईब्रेक मुकाबले में हराकर यह खिताब अपने नाम किया.
टाईब्रेक में मिली जीत, स्कोर रहा 2.5 – 1.5
- फाइनल के मुख्य दोनों मुकाबले ड्रॉ रहे.
- टाईब्रेक राउंड में दिव्या ने 2.5-1.5 से जीत दर्ज की.
- निर्णायक क्षण 54वीं चाल में आया, जब दिव्या ने निर्णायक बढ़त हासिल कर ली और हम्पी को रिजाइन करना पड़ा.
भारत की 88वीं ग्रैंडमास्टर बनीं दिव्या
दिव्या देशमुख अब भारत की 88वीं ग्रैंडमास्टर बन गई हैं. उन्होंने टूर्नामेंट में कई टॉप रैंक्ड खिलाड़ियों को हराकर अपनी प्रतिभा साबित की.
विजेता को मिले ₹42 लाख
FIDE महिला वर्ल्ड कप जीतने पर दिव्या को मिलेगा ₹42 लाख का इनाम. तुलना करें तो ओपन सेक्शन वर्ल्ड कप विजेता को मिलते हैं करीब ₹91 लाख.
विमेंस कैंडिडेट्स टूर्नामेंट के लिए भी क्वालिफाई
इस खिताबी जीत के साथ दिव्या ने 2026 के विमेंस कैंडिडेट्स टूर्नामेंट के लिए भी क्वालिफाई कर लिया है. वे ऐसा करने वाली भारत की केवल दूसरी महिला खिलाड़ी बनी हैं. कोनेरू हम्पी ने भी फाइनल में पहुंचकर कैंडिडेट्स टूर्नामेंट का टिकट हासिल कर लिया.
read more- कौन था कुख्यात इनामी अपराधी डब्लू यादव? UP में क्यों हुआ एनकाउंटर…
हम्पी का बयान: “12वीं चाल के बाद मुझे समझ नहीं आया”
मैच के बाद कोनेरू हम्पी ने कहा कि “12वीं चाल के बाद मुझे समझ नहीं आया कि अब क्या करना है. दिव्या ने शानदार खेल दिखाया और अंत में बाजी मार ली.”













