Ranchi News : रांची पुलिस प्रशासन में बड़ी कार्रवाई हुई है। एसएसपी सह डीआईजी चंदन कुमार सिन्हा ने एक साथ 9 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है, जबकि 2 अन्य पर विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं। यह कदम पुलिसकर्मियों की ड्यूटी में लापरवाही और अनुसंधान कार्यों में दिलचस्पी न लेने के कारण उठाया गया है।
सस्पेंड किए गए पुलिसकर्मियों की सूची:
- अशोकनाथ सिंह – सदर थाना
- सूर्यवंशी उरांव – सुखदेवनगर थाना
- संतोष कुमार रजक – डोरंडा थाना
- नीतीश कुमार – खरसीदाग ओपी
- अजय कुमार दास – लालपुर थाना
- राजकुमार टाना भगत – जगन्नाथपुर थाना
- अरविंद कुमार त्रिपाठी – जगन्नाथपुर थाना
- श्याम बिहारी रजक – जगन्नाथपुर थाना
- उमाशंकर सिंह – बुढ़मू थाना
विभागीय जांच के घेरे में:
एसएसपी ने दो अन्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ विभागीय जांच की प्रक्रिया भी शुरू करवा दी है। हालांकि, उनके नाम अभी सार्वजनिक नहीं किए गए हैं।
SSP का सख्त संदेश:
एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने स्पष्ट किया है कि रांची पुलिस में अनुशासन और जवाबदेही सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि जो भी पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी में कोताही बरतेगा, उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
सूत्रों की मानें तो लंबे समय से कई पुलिसकर्मी केस अनुसंधान में रुचि नहीं दिखा रहे थे, जिससे न्याय प्रक्रिया प्रभावित हो रही थी। एसएसपी ने इस रवैये पर नाराजगी जताते हुए त्वरित कार्रवाई की।

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis








