Jharkhand: आजसू पार्टी ने मंगलवार को बड़ा संगठनात्मक विस्तार करते हुए कई वरिष्ठ नेताओं को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। पार्टी प्रमुख सुदेश महतो ने झारखंड आंदोलनकारी प्रवीण प्रभाकर को केंद्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। साथ ही दीपक महतो को केंद्रीय महासचिव और संजय मेहता को केंद्रीय महासचिव-सह-प्रवक्ता की जिम्मेदारी दी गई है।
Read More: लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई – रांची SSP ने 9 पुलिसकर्मी सस्पेंड किए, 2 पर विभागीय जांच
पार्टी के प्रधान महासचिव और पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस ने इन नियुक्तियों की घोषणा की। उन्होंने बताया कि बसंत महतो, कुमुद वर्मा और चंद्रशेखर सिंह ‘छोटू’ को केंद्रीय सचिव बनाया गया है, वहीं मुन्नू अख्तर को हजारीबाग जिला सचिव नियुक्त किया गया है।
छात्र और युवा इकाई में भी बदलाव
छात्र और युवा इकाई में भी कई पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है। ऋतुराज शाहदेव को आजसू छात्र संघ का केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं मोहम्मद कैफ को युवा आजसू का दक्षिणी छोटानागपुर सह प्रभारी और संजय साहू को रांची जिला सचिव की जिम्मेदारी मिली है।
रामचंद्र सहिस ने विश्वास जताया कि इन नियुक्तियों से पार्टी संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी, साथ ही नए पदाधिकारी संगठन को नई दिशा देने में सहायक साबित होंगे।
नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई
प्रवीण प्रभाकर समेत सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को पार्टी के सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी, विधायक निर्मल महतो, पूर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो, केंद्रीय उपाध्यक्ष हसन अंसारी, मुख्य प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत, बुद्धिजीवी मंच के अध्यक्ष डोमन सिंह मुंडा, मुकुंद मेहता, हरेलाल महतो, संतोष महतो, श्रीमती यशोदा देवी, रांची जिप अध्यक्ष निर्मला भगत, सागेन हांसदा, अजय सिंह, टिकैत महतो, इम्तियाज अहमद नज्मी, उमेश उरांव, संजीव महतो, अजय कुमार, महेश राय और चतुरानन पांडे सहित कई नेताओं ने बधाई दी है।

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis








