Jharkhand: 2 साल से छोटे बच्चों के लिए केंद्र सरकार की ओर से जरुरी गाइडलाइन जारी किया गया है. अगर आपके घर में भी छोटे बच्चे हैं तो यह खबर आपके काम की है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के निर्देश के बाद छोटे बच्चों को कफ सिरप देने को लेकर सतर्कता बरती जा रही है। बता दें 2 साल से छोटे बच्चों को कप सिरप देने से पहले डॉक्टर की परामर्श लेना जरुरी है।
झारखंड में तैयारी शुरु
डायरेक्टर जनरल ऑफ हेल्थ सर्विसेज के निर्देश के बाद अब झारखंड में भी इसकी तैयारी की जा रही है। दो साल से कम उम्र के बच्चों को कफ सिरप नहीं देने की सलाह चिकित्सक देंगे।
आरसीएच पदाधिकारी ने क्या कहा
धनबाद जिला आरसीएच पदाधिकारी डॉ रोहित गौतम ने बताया कि केंद्र के निर्देश के बाद सभी जगह सतर्कता बरती जा रही है।













