Wednesday, April 29, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper
Khabar Mantra

श्याओमी का बड़ा धमाका-200MP लेंस और 120X जूम के साथ Xiaomi17 Ultra लॉन्च, कीमत मात्र इतनी

March 13, 2026
in Uncategorized
A A
श्याओमी का बड़ा धमाका-200MP लेंस और 120X जूम के साथ Xiaomi17 Ultra लॉन्च, कीमत मात्र इतनी
Share on FacebookShare on Twitter

Xiaomi17 Ultra: टेक की दुनिया दिग्गज कंपनियों में शामिल शाओमी ने एक बार फिर बाजार में हलचल मचा दी है। कंपनी ने अबतक की अपनी सबसे महंगे स्मार्टफोन ‘शाओमी 17 अल्ट्रा’ को लॉन्च कर दिया है। ये फोन अबतक का सबसे शक्तिशाली और प्रीमियम स्मार्टफोन होगा।

यह फोन सिर्फ एक गैजेट नहीं, बल्कि फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए एक चलता-फिरता स्टूडियो है। शाओमी का दावा है कि यह दुनिया का पहला ऐसा स्मार्टफोन है जो लाइका के 1-इंच LOFIC सेंसर से लैस है। श्याओमी का यह फोन आईफोन और सैमसंग के फ्लैगशिप फोन्स के सामने एक मजबूत दावेदार बनाता है।

Xiaomi17 Ultra में लॉन्चिंग ऑफर्स इसे और भी आकर्षक बनाएंगे

भारत में शाओमी ने इसे केवल एक ही दमदार वैरिएंट में पेश किया है-16GB रैम और 512GB इंटरनल स्टोरेज वाले फोन की कीमत ₹1,39,999 रखी गई है। हालांकि, लॉन्चिंग ऑफर्स इसे और भी आकर्षक बनाते हैं। अगर आप क्रेडिट कार्ड यूजर हैं, तो आपको सीधे ₹10,000 की छूट मिल जाएगी। सबसे बड़ी डील उन लोगों के लिए है जो 13 से 17 मार्च के बीच इसकी प्री-बुकिंग कराएंगे; उन्हें ₹19,999 की कीमत वाली ‘शाओमी प्रोफेशनल फोटोग्राफी किट प्रो’ बिल्कुल मुफ्त मिलेगी। 18 मार्च से फोन की सेल  शुरू होगी।

Xiaomi17 Ultra फोन बन जाए प्रोफेशनल कैमरा

शाओमी 17 अल्ट्रा को हाथ में लेते ही इसकी प्रीमियम बनावट का अहसास होता है। बैक पैनल पर दिया गया बड़ा सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल इसे एक विंटेज प्रोफेशनल कैमरे का लुक देता है। फोन में लेदर फिनिश और ‘शाओमी शील्ड ग्लास 3.0’ का इस्तेमाल किया गया है, जो इसे मजबूती और खूबसूरती दोनों देता है। यह ब्लैक और वाइट कलर ऑप्शंस में उपलब्ध है और IP68 रेटिंग के कारण पानी और धूल से पूरी तरह सुरक्षित है।

फोन में हाइपर-आरजीबी OLED डिस्प्ले मिलेगी

इसमें 6.9 इंच की ‘हाइपर-आरजीबी’ OLED डिस्प्ले दी गई है, जिसकी पीक ब्राइटनेस 3,500 निट्स है। इसका मतलब है कि कड़ी धूप में भी स्क्रीन एकदम साफ दिखेगी। खास ‘वेट टच’ टेक्नोलॉजी के कारण अगर आपके हाथ गीले हैं या स्क्रीन पर पानी की बूंदें हैं, तब भी टच रिस्पॉन्स में कोई दिक्कत नहीं आएगी।

अंदरूनी ताकत की बात करें तो इसमें दुनिया का सबसे तेज ‘स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5’ (3nm) प्रोसेसर लगा है। यह एंड्रॉयड 16 पर आधारित नए ‘हाइपर-ओएस 3’ पर चलता है, जो गेमिंग और मल्टीटास्किंग को मक्खन जैसा स्मूथ बनाता है।

200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा

इस फोन की असली जान इसका कैमरा है। 50MP के लाइका मेन सेंसर के साथ इसमें 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा दिया गया है, जो 120x डिजिटल जूम तक जा सकता है। सेल्फी लवर्स के लिए भी 50MP का फ्रंट कैमरा है। साथ ही, यह 8K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है, जो कंटेंट क्रिएटर्स के लिए किसी वरदान से कम नहीं है।

इतने सारे फीचर्स और फोन को पावर बैकअप देने के लिए शाओमी ने 6,000mAh की बड़ी बैटरी दी है जो दिनभर का पावर देती है। फोन को चार्ज करने में ज्यादा दिक्कत ना हो इसके लिए फोन में 90W की सुपरफास्ट वायर्ड चार्जिंग दिया गया है जिससे फोन पलभर में ही चार्ज हो जाएगी।

Related Posts

Jharkhand para teachers protest at Raj Bhavan Ranchi hunger strike 2026
Uncategorized

झारखंड में पारा शिक्षकों का उग्र आंदोलन आमरण अनशन पर बैठे शिक्षक, सरकार पर संवेदनहीनता का आरोप

April 21, 2026
Jharkhand News: रांची में JMM की बड़ी बैठक-सीएम हेमंत सोरेन ने दिया जीत का मंत्र
Uncategorized

Jharkhand News: रांची में JMM की बड़ी बैठक-सीएम हेमंत सोरेन ने दिया जीत का मंत्र

April 21, 2026
रांची नगर निगम पानी कनेक्शन आवेदन 2026 RMC Water Supply
Uncategorized

रांची में पानी का कनेक्शन 2026 RMC आवेदन, शुल्क और वो बातें जो कोई नहीं बताता

April 18, 2026
Next Post
Jharkhand Assembly: Saryu Roy Lashes Out at Health Department; Raises Serious Questions Over Appointments

Jharkhand assembly: स्वास्थ्य विभाग पर बरसे सरयू राय; नियुक्तियों पर उठाए गंभीर सवाल

Badshah Song Controversy: Row over 'Tatirri' song escalates; Haryana Women's Commission orders arrest and passport seizure

Badshah Song Controversy: 'टटीरी' गाने पर बढ़ा विवाद, हरियाणा महिला आयोग ने दिया गिरफ्तारी और पासपोर्ट जब्त करने का आदेश

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

CM Hemant Soren meets family members of air ambulance crash victims, assures them of jobs and compensation

एयर एंबुलेंस क्रैश पीड़ितों के परिजनों से मिले CM हेमन्त सोरेन, नौकरी और मुआवजे का दिया भरोसा

April 28, 2026

हजारीबाग विवाद: अमर बाऊरी का स्वास्थ्य मंत्री Irfan Ansari पर तीखा हमला, पत्रकारों से मारपीट मामले में गिरफ्तारी की मांग

नेशनल वर्ड पावर चैंपियनशिप 2025-26 में झारखंड के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, CM हेमन्त सोरेन ने दी बधाई

Jharkhand में सड़क दुर्घटना मुआवजा ₹4 लाख, CM हेमंत सोरेन की बैठक में बड़े फैसले

वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर से मिलने अस्पताल पहुंचे भाजपा नेता, शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना

BJP पर राजद का बड़ा हमला: महिलाओं की सुरक्षा और मणिपुर हिंसा पर कैलाश यादव का बयान

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • होम
  • झारखंड
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

© 2025 Khabar Mantra