Thursday, March 5, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper
Khabar Mantra

झारखंड छात्र मोर्चा के दर्जनों सदस्य आजसू छात्र संघ में शामिल, सुदेश महतो ने राज्य सरकार पर बोला तीखा हमला

झारखंड की राजनीति में छात्र शक्ति एक बार फिर निर्णायक होती दिख रही है। आजसू पार्टी के छात्र मोर्चे को मजबूती तब मिली जब झारखंड छात्र मोर्चा के दर्जनों सदस्यों ने आजसू छात्र संघ का दामन थाम लिया।

July 29, 2025
in झारखंड
A A
Dozens of members of Jharkhand Chhatra Morcha joined AJSU Students Union, Sudesh Mahato launched a scathing attack on the state government

Dozens of members of Jharkhand Chhatra Morcha joined AJSU Students Union, Sudesh Mahato launched a scathing attack on the state government

Share on FacebookShare on Twitter

Jharkhand: झारखंड की राजनीति में छात्र शक्ति एक बार फिर निर्णायक होती दिख रही है। आजसू पार्टी के छात्र मोर्चे को मजबूती तब मिली जब झारखंड छात्र मोर्चा के दर्जनों सदस्यों ने आजसू छात्र संघ का दामन थाम लिया। इस मौके पर आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो ने सरकार पर तीखा हमला बोला।

हेमंत सरकार संविधान की मूल भावना का कर रही अपमान: सुदेश महतो

मिलन समारोह के दौरान सुदेश महतो ने कहा, “हेमंत सरकार की प्राथमिकता शिक्षा नहीं, बल्कि राजनीतिक स्वार्थ है। वह राज्यपाल के संवैधानिक अधिकारों पर हमला कर रही है, जो लोकतंत्र और संविधान का अपमान है।” उन्होंने कुलपति चयन प्रक्रिया को सरकार द्वारा नियंत्रित किए जाने को छात्रों के अधिकारों पर कुठाराघात बताया।

बेरोजगारी, नियुक्ति विफलता और झूठे वादों पर सरकार घिरी

सुदेश महतो ने राज्य में बढ़ती बेरोजगारी और नियुक्ति प्रक्रिया की विफलता को लेकर भी सरकार को घेरा। उन्होंने कहा, “राज्य में नौकरियां सिर्फ कागजों तक सीमित हैं। तीन महीने में शून्य खर्च हुआ है और कोई ठोस योजना अमल में नहीं लाई गई है।”

Related Post

Jharkhand News: कोटालअड्डा ज्वेलर्स दुकान में चोरों ने बोला धावा, लाखों के आभूषणों पर हाथ साफ

Jharkhand News: कोटालअड्डा ज्वेलर्स दुकान में चोरों ने बोला धावा, लाखों के आभूषणों पर हाथ साफ

March 5, 2026
Giridih News: होली की खुशियां मातम में बदली-त्रिवेणी संगम में डूबने से दो किशोरों की मौत

Giridih News: होली की खुशियां मातम में बदली-त्रिवेणी संगम में डूबने से दो किशोरों की मौत

March 5, 2026
A newlywed couple from Ranchi went to Dubai for their honeymoon, but things changed before they could return!

Ranchi से हनीमून मनाने दुबई गया नवदंपति, लेकिन लौटने से पहले ही बदल गए हालात!

March 5, 2026
Violence and controversy erupted in several Jharkhand districts on Holi, with shootings and stabbings elsewhere – find out where the situation deteriorated.

Holi पर झारखंड के कई जिलों में हिंसा और विवाद, कहीं फायरिंग तो कहीं चाकूबाजी — जानें कहाँ-कहाँ बिगड़ा माहौल

March 5, 2026

उन्होंने आरोप लगाया कि स्थानीय और नियोजन नीति के नाम पर युवाओं को गुमराह किया जा रहा है।

“झारखंड आजसू के संघर्ष से बना है”: प्रवीण प्रभाकर

इस मौके पर पार्टी के केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर ने कहा, “आजसू पार्टी ने अटल बिहारी वाजपेयी सरकार से वार्ता कर झारखंड को नाम दिलवाया। हम सिर्फ संगठन नहीं, विचार हैं।” उन्होंने छात्रों से जुड़कर सामाजिक न्याय और समृद्ध राज्य निर्माण की लड़ाई को मजबूत करने का आह्वान किया।

छात्रों का व्यापक समर्थन, कई जिलों से जुड़े छात्र

झारखंड छात्र मोर्चा से आए प्रताप सिंह के नेतृत्व में रांची, बोकारो, देवघर, चतरा और गिरिडीह के छात्र आजसू में शामिल हुए। प्रमुख नामों में रांची से प्रताप सिंह, ऋषभ सिंह, राहुल पासवान, बोकारो से कार्तिक गुप्ता, देवघर से सचिन सिंह, चतरा से शुभम तिवारी और गिरिडीह से किशोर मंडल प्रमुख रहे।

प्रताप सिंह ने कहा, “आजसू कोई संगठन नहीं, बल्कि एक सोच है, जो झारखंड को सुनहरा भविष्य देने के लिए कार्य कर रही है।”

समारोह में प्रमुख नेता रहे मौजूद

इस अवसर पर दीपक महतो, संजय मेहता, बसंत महतो, कुमुद वर्मा, परवाज खान, ज्योत्सना केरकेट्टा, ऋतुराज शाहदेव, मोहसिन खान और अभिषेक समेत कई नेता उपस्थित थे।

Related Posts

Jharkhand News: कोटालअड्डा ज्वेलर्स दुकान में चोरों ने बोला धावा, लाखों के आभूषणों पर हाथ साफ
झारखंड

Jharkhand News: कोटालअड्डा ज्वेलर्स दुकान में चोरों ने बोला धावा, लाखों के आभूषणों पर हाथ साफ

March 5, 2026
Giridih News: होली की खुशियां मातम में बदली-त्रिवेणी संगम में डूबने से दो किशोरों की मौत
झारखंड

Giridih News: होली की खुशियां मातम में बदली-त्रिवेणी संगम में डूबने से दो किशोरों की मौत

March 5, 2026
A newlywed couple from Ranchi went to Dubai for their honeymoon, but things changed before they could return!
Breaking News

Ranchi से हनीमून मनाने दुबई गया नवदंपति, लेकिन लौटने से पहले ही बदल गए हालात!

March 5, 2026
Next Post
Two murder convicts sentenced to life imprisonment, court imposed fine of Rs 50,000

हत्या के दो दोषियों को उम्रकैद की सजा, कोर्ट ने लगाया 50 हजार रुपये का जुर्माना

Health Minister Dr. Irfan Ansari's scathing attack on BJP: "Where was Babulal Marandi when dead bodies were floating in the Ganga?"

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी का भाजपा पर तीखा हमला: "गंगा में तैरती लाशों के समय बाबूलाल मरांडी कहां थे?"

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

Ayatollah Ali Khamenei Mashhad: Burial will take place in Mashhad, preparations for a grand farewell in Tehran

Ayatollah Ali Khamenei Mashhad: मशहद में होंगे सुपुर्द-ए-खाक, तेहरान में भव्य विदाई की तैयारी

March 5, 2026

Nitish Kumar Rajya Sabha: बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर, जानिए रोहिणी आचार्य और के.सी. त्यागी के बड़े बयान

Big Breaking : नीतीश कुमार के नामांकन के बाद बिगड़े हालात! जदयू कार्यकर्ताओं का हंगामा

Jharkhand News: कोटालअड्डा ज्वेलर्स दुकान में चोरों ने बोला धावा, लाखों के आभूषणों पर हाथ साफ

Breaking News: Nitish Kumar ने राज्यसभा के लिए भरा नामांकन, अमित शाह रहे मौजूद

Giridih News: होली की खुशियां मातम में बदली-त्रिवेणी संगम में डूबने से दो किशोरों की मौत

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • होम
  • झारखंड
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

© 2025 Khabar Mantra