गुरूवार, जुलाई 23, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • Home
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म-अध्याय
  • बिहार
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
  • खबर हटके
Khabar Mantra

डॉ इरफान अंसारी ने मंझलाडीह व आहरडीह के बीच जोरिया में उच्चस्तरीय बड़े पुल निर्माण का किया शुभारंभ

झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी के द्वारा आज नारायणपुर प्रखंड के पंचायत सबनपुर स्थित मंझलाडीह और आहरडीह के बीच जोरिया में उच्चस्तरीय बड़े पुल निर्माण का शिलान्यास पूरे जनमानस की उपस्थिति में संपन्न हुआ।

दिसम्बर 2, 2025
in झारखंड Jharkhand News, राजनीति Politics
A A
डॉ इरफान अंसारी ने मंझलाडीह व आहरडीह के बीच जोरिया में उच्चस्तरीय बड़े पुल निर्माण का किया शुभारंभ
Share on FacebookShare on Twitter

Jharkhand news: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी के द्वारा आज नारायणपुर प्रखंड के पंचायत सबनपुर स्थित मंझलाडीह और आहरडीह के बीच जोरिया में उच्चस्तरीय बड़े पुल निर्माण का शिलान्यास पूरे जनमानस की उपस्थिति में संपन्न हुआ।

Table of Contents

Toggle
  • शिलान्यास कार्यक्रम को मंत्री इरफान अंसारी ने किया संबोधित
  • मंत्री ने भाजपा का भी किया जिक्र
  • शिलान्यास स्थल पर जनता का भारी जनसैलाब उमड़ा

यह पल पूरे क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक, बहुप्रतीक्षित और विकास की नई इबारत लिखने वाला साबित होगा। पुल निर्माण से न सिर्फ कनेक्टिविटी बढ़ेगी, बल्कि रोजगार, शिक्षा, कृषि एवं दैनिक जीवन की सभी गतिविधियों में एक नई रफ्तार आएगी।

शिलान्यास कार्यक्रम को मंत्री इरफान अंसारी ने किया संबोधित

शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए माननीय मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने भावुक होते हुए कहा की “चुनाव के समय मेरी गाड़ी इसी जोरिया पर फंस गई थी। मैंने तभी संकल्प लिया था कि जीतने के बाद इस पुल का निर्माण अवश्य कराऊंगा, नहीं तो गांव दोबारा नहीं चढ़ूंगा। आज वह वादा पूरा कर रहा हूं। यहां आकर अपार खुशी मिल रही है। लोगों की इतनी बड़ी संख्या में उपस्थिति यह साबित करती है कि जनता मुझे हृदय से चाहती है।”

उन्होंने आगे कहा कि यह पुल पूरे इलाके की जीवनरेखा साबित होगा। आसपास के गांव और पंचायत अब मुख्य सड़क नेटवर्क से सहजता से जुड़ जाएंगे।

डॉ. अंसारी ने बताया कि पुल बनने से छात्रों को आवाजाही में बड़ी सुविधा होगी,किसानों को अपनी उपज बाजार तक पहुँचाने में आसानी होगी,गांव सीधे प्रखंड मुख्यालय से जुड़ जाएंगे,व्यापार व रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे, और स्वास्थ्य व आपातकालीन सेवाएँ तेज़ी से उपलब्ध होंगी।उन्होंने कहा कि यह पुल क्षेत्र के विकास को नए युग में ले जाएगा।

Read More: Breaking News: क्या PMO बना “सेवा तीर्थ”? राजभवन होगा “लोक भवन”!

मंत्री ने भाजपा का भी किया जिक्र

मंत्री ने भाजपा पर चुनाव के समय नकारात्मक माहौल बनाने का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा की “भाजपा ने चुनाव के समय ऐसा माहौल बना दिया जैसे ये लोग मेरे पीछे ही पड़ गए हों। लेकिन यहां की समझदार जनता ने भाजपा को पूरी तरह नकार दिया और मुझे 50,000 वोटों से जीताकर फिर सेवा का अवसर दिया। मैं सभी की हृदय से आभार प्रकट करता हूं।”

उन्होंने कहा कि जनादेश विकास के पक्ष में था और है। लगातार तीसरी बार विधायक चुनकर जनता ने जिस भरोसे से उन्हें सम्मान दिया है, वह लगातार विकास कार्यों के रूप में जमीन पर दिखाई दे रहा है।

डॉ. अंसारी ने गर्व के साथ कहा कि पूरे क्षेत्र में सड़क और पुलों का तेजी से निर्माण किया गया है। “आज मेरे क्षेत्र में शायद ही कोई ऐसा गाँव या इलाका बचा हो जहाँ सड़क-पुल का निर्माण न हुआ हो। विकास मेरा संकल्प है, राजनीति नहीं।”

शिलान्यास स्थल पर जनता का भारी जनसैलाब उमड़ा

शिलान्यास स्थल पर जनता का भारी जनसैलाब उमड़ा। स्थानीय ग्रामीण, महिलाएं, छात्र-छात्राएं, किसान, युवा—सभी उत्साह से सराबोर थे। लोगों ने मंत्री जी का स्वागत ढोल-नगाड़ों और फूल-मालाओं से किया।

अंत में मंत्री ने कहा कि  “मेरे लिए राजनीति सेवा का माध्यम है। जब तक जनता का विश्वास है, विकास की यह यात्रा और तेज गति से जारी रहेगी। यह पुल सिर्फ पत्थर और लोहे का ढांचा नहीं—यह जनता के विश्वास और हमारे वादे की जीत है।”

 

 

 

Khabar Mantra
Khabar Mantra

Related Posts

Congress in-charge K. Raju inspected several polling stations in Ranchi.
Jharkhand

Ranchi के कई मतदान केंद्रों का कांग्रेस प्रभारी के. राजू ने किया निरीक्षण, BLO से पूछे अहम सवाल

जुलाई 22, 2026
Ranchi News: Roadmap for Digital Jharkhand ready
Jharkhand

Ranchi News: डिजिटल झारखंड का रोडमैप तैयार, CM हेमन्त सोरेन ने IT विभाग के साथ की हाईलेवल समीक्षा

जुलाई 22, 2026
JPSC की बड़ी घोषणा: संयुक्त असैनिक सेवा मुख्य परीक्षा समेत सभी निर्धारित परीक्षाएं अगले आदेश तक स्थगित
Breaking News

JPSC की बड़ी घोषणा: संयुक्त असैनिक सेवा मुख्य परीक्षा समेत सभी निर्धारित परीक्षाएं अगले आदेश तक स्थगित

जुलाई 22, 2026
Next Post
Daily Scoop 27th December: Top Headlines

Daily Scoop 2nd December : Top Headlines

Major changes in Jharkhand Congress! New responsibilities distributed across 25 districts

झारखंड कांग्रेस में बड़ा बदलाव! 25 जिलों की नई जिम्मेदारियां बांटी गईं

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

Congress in-charge K. Raju inspected several polling stations in Ranchi.

Ranchi के कई मतदान केंद्रों का कांग्रेस प्रभारी के. राजू ने किया निरीक्षण, BLO से पूछे अहम सवाल

जुलाई 22, 2026

Ranchi News: डिजिटल झारखंड का रोडमैप तैयार, CM हेमन्त सोरेन ने IT विभाग के साथ की हाईलेवल समीक्षा

Pakur News: विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में उत्कृष्ट प्रदर्शन, 5 बीएलओ को DC ने किया सम्मानित

Pakur News: हाईकोर्ट के सख्त आदेश के बाद खाली होने लगीं, पोखर पर बने बड़े-बड़े शोरूम और दुकानें

JPSC की बड़ी घोषणा: संयुक्त असैनिक सेवा मुख्य परीक्षा समेत सभी निर्धारित परीक्षाएं अगले आदेश तक स्थगित

Ranchi में युवती ने कि आत्महत्या, एक साल से लिव-इन में साथ रह रहे थे दोनों

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • Home
  • Privacy Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Terms of Service (नियम और शर्तें)
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • About Us
  • About Editor
  • Contact Us

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • Home
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म-अध्याय
  • बिहार
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
  • खबर हटके

© 2025 Khabar Mantra