E20 Petrol Controversy: E20 पेट्रोल को लेकर चल रहे विवाद में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि यूट्यूबर मनीष कश्यप द्वारा लगाए गए आरोपों के बाद संबंधित वाहन की तकनीकी जांच कराई गई।
जांच के आधार पर टोयोटा ने दावा किया कि गाड़ी के फ्यूल टैंक में पेट्रोल के साथ पानी मिला हुआ था और वाहन में आई खराबी का E20 पेट्रोल से कोई संबंध नहीं पाया गया।
मंत्री के अनुसार, तकनीकी रिपोर्ट में E20 ईंधन को वाहन की खराबी का कारण नहीं माना गया। इसके बाद यह मामला और चर्चा में आ गया है।
Read More- कोडरमा के निजी अस्पताल में प्रसव के बाद महिला की मौत, परिजनों का जोरदार हंगामा
टोयोटा ने दर्ज कराई FIR
इस मामले में टोयोटा ने मनीष कश्यप के खिलाफ FIR भी दर्ज कराई है। कंपनी का कहना है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर लगाए गए आरोप सही नहीं पाए गए। अब पूरे मामले में कानूनी प्रक्रिया आगे बढ़ रही है।
Read More- Big Breaking : करनी सेना नेता हिमांशु सिंह हत्याकांड में वांछित आरोपी राहुल दुबे ने किया सरेंडर
बताते चलें कि E20 पेट्रोल को लेकर पहले भी कई तरह की चर्चाएं होती रही हैं। हालांकि इस मामले में सामने आए दावों के बाद बहस फिर तेज हो गई है। अब सभी की नजर जांच और कानूनी कार्रवाई के अगले चरण पर है।

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









