Big Breaking : जमशेदपुर के चर्चित डीडी बार के सामने करना सेना नेता हिमांशु सिंह हत्याकांड मामले में बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी राहुल दुबे ने शुक्रवार को बिष्टुपुर थाना पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया। मामले में अबतक 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
Big Breaking : केस में अब तक 12 आरोपियों की गिरफ्तारी
पुलिस के अनुसार, सोनारी निवासी राहुल दुबे के खिलाफ आर्म्स एक्ट समेत तीन आपराधिक मामले दर्ज हैं। जांच में यह भी सामने आया है कि हत्या वाले दिन वह अपने साथियों के साथ डीडी बार में मौजूद था। पुलिस का कहना है कि इस केस में अब तक 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि अन्य संदिग्धों की भूमिका की भी जांच जारी है।
Big Breaking : रिमांड में हो सकते हैं बड़े खुलासे
जांच को आगे बढ़ाने के लिए पुलिस अब डीडी बार के मालिक एवं भाजपा नेता नीरज सिंह और मुख्य आरोपी विश्वनाथ मंडल उर्फ बोदरा को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है। अधिकारियों का मानना है कि पूछताछ के दौरान हत्या की साजिश, घटना की पूरी योजना और इसमें शामिल अन्य लोगों के बारे में अहम जानकारी मिल सकती है।
Read More- खूंटी में डबल मर्डर, युवक-युवती का कटा हुआ शव मिलने से हड़कंप
Big Breaking : बार से जुड़े कई विवादों में राहुल दुबे की संलिप्तता
जांच में यह भी पता चला है कि राहुल दुबे का डीडी बार के प्रबंधक विजय महानंद से करीबी संपर्क था और उसका बार में लगातार आना-जाना था। पुलिस को शक है कि बार से जुड़े कई विवाद राहुल दुबे के जरिए सुलझाए जाते थे।
Read More- कोडरमा के निजी अस्पताल में प्रसव के बाद महिला की मौत, परिजनों का जोरदार हंगामा
फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR), तकनीकी साक्ष्यों और गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर पूरे मामले की कड़ियां जोड़ रही है। अधिकारियों का कहना है कि आने वाले दिनों में इस हाई-प्रोफाइल हत्याकांड में कई और बड़े खुलासे हो सकते हैं।

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









