Ranchi News: झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के बीच राज्य के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन की तबीयत अचानक बिगड़ गई। ब्रेन स्ट्रोक की वजह से उनकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है। उन्हें शनिवार को एयर एंबुलेंस से दिल्ली के अस्पताल में शिफ्ट किया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
उनकी अनुपस्थिति के कारण अब सवाल उठ रहे हैं कि मानसून सत्र में शिक्षा विभाग से जुड़े सवालों का जवाब कौन देगा।
सुदिव्य कुमार को सौंपा गया शिक्षा विभाग का कार्यभार
राज्य सरकार ने मंत्री सुदिव्य कुमार को मानसून सत्र के दौरान स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग का जिम्मा सौंपा है। कैबिनेट विभाग की ओर से इसकी अधिसूचना जारी की गई है। इससे पहले भी कुछ मंत्रियों को अतिरिक्त विभागों की जिम्मेदारी दी गई है, ताकि वे विधानसभा में विभागीय सवालों का उत्तर दे सकें।
read more- रांची के हरमू में भीषण आग: सहजानंद चौक के पास कई दुकानें जलकर खाक, लाखों का नुकसान
इस क्रम में:
-
दीपक बिरुवा को निबंधन विभाग, विधि विभाग, सूचना एवं जनसंपर्क, और ई-गवर्नेंस विभाग की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है।
-
सुदिव्य कुमार को शिक्षा विभाग की कमान सौंपी गई है।
कल पेश होगा झारखंड का अनुपूरक बजट
मानसून सत्र 1 अगस्त से शुरू हुआ है और यह 7 अगस्त तक चलेगा। पहले दिन स्पीकर रबींद्रनाथ महतो के अभिभाषण और दिवंगत नेताओं को श्रद्धांजलि देने के बाद सदन की कार्यवाही 4 अगस्त दोपहर 11 बजे तक स्थगित कर दी गई थी।
read more- देवघर में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की सुरक्षा में चूक, चार पुलिसकर्मी सस्पेंड
अब सोमवार, 4 अगस्त को वित्तीय वर्ष 2025-26 का पहला अनुपूरक बजट सदन में पेश किया जाएगा।












