रांची: झारखंड के ओर जहां दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन से पूरा राज्य शोकाकुल है। तो वहीं शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है। उनका इलाज दिल्ली के अपोलो अस्पताल में चल रहा है, जहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की एक टीम लगातार उनकी सेहत पर नजर बनाए हुए है। मंगलवार को संभावित सर्जरी को लेकर कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया जा सका। अब बुधवार दोपहर 2 बजे एक उच्चस्तरीय चिकित्सा बोर्ड की बैठक होगी, जिसमें मंत्री की मौजूदा स्थिति की समीक्षा के बाद ऑपरेशन को लेकर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।
read more: राहुल गांधी चाईबासा कोर्ट में हुए पेश, कोर्ट ने ट्रायल में सहयोग करने की शर्त पर दी जमानत
हालत में नहीं दिख रहा संतोषजनक सुधार
अस्पताल द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार, मंत्री अभी बेहोशी की अवस्था में हैं। चिकित्सकों का मानना है कि जब तक उनकी हालत में संतोषजनक सुधार नहीं होता, तब तक ऑपरेशन करना जोखिमभरा हो सकता है। हालांकि, उनकी हालत गंभीर लेकिन स्थिर बताई जा रही है।
read more: गुमला में नक्सल ऑपरेशन में बड़ी सफलता, 15 लाख का इनामी नक्सली कमांडर मार्टिन ढेर!
दिल्ली के अपोलो अस्पताल में चल रहा इलाज
दरअसल यह स्थिति शनिवार सुबह उस वक्त हुई, जब उन्हें ब्रेन स्ट्रोक आया और वे बाथरूम में गिर पड़े। प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें जमशेदपुर से एयरलिफ्ट कर दिल्ली लाया गया, जहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम द्वारा उपचार जारी है। फिलहाल प्रदेशभर में मंत्री के स्वास्थ्य को लेकर चिंता का माहौल है, और लोग उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

न्यूज डेस्क राइटर, खबर मन्त्र। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, खेल जगत और वायरल समसामयिक विषयों पर त्वरित और सटीक समाचार संपादन।








