Dhanbad: कांग्रेस कार्यालय, कतरास में एक अहम बैठक आयोजित की गई, जिसमें प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष जलेश्वर महतो मुख्य रूप से उपस्थित रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य 6 मई को रांची में आयोजित होने वाली “संविधान बचाओ रैली” को सफल बनाना था।
बैठक में उपस्थित सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने रैली में अधिक से अधिक संख्या में लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि यह रैली लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है, और इसमें जनसहभागिता ही इसकी सफलता की कुंजी होगी।
बैठक में माधो सिंह, बिनोद शर्मा, मोहम्मद जियाउल हक, रोहित वाही, मासूम खान, जावेद अंसारी, शौकत खान, मोहम्मद अफताब सिद्दीकी, प्रखंड अध्यक्ष बलराम महतो, नगर अध्यक्ष रंजीत पांडेय, बिनोद महतो, कारु भुइयाँ, शिवेश सिन्हा, डॉ. रामजी कुम्हार, अजय पासवान, अमीर रईस, कुंदन भुइयाँ, बाल्मीकि भुइयाँ, मनीष केशरी, रिंकू केशरी, श्रीनिवास राय और सुबोध बर्मन समेत कई अन्य नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis





