बॉलीवुड अभिनेता Emraan Hashmi पहली बार झारखंड की धरती पर रांची पहुंचे। इमरान हाशमी एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए राजधानी पहुंचे हैं। उनके रांची एयरपोर्ट पहुंचते ही प्रशंसकों की भीड़ जुट गई और लोग अपने पसंदीदा अभिनेता की एक झलक पाने के लिए काफी उत्साहित नजर आए।
एयरपोर्ट पर इमरान हाशमी की सुरक्षा के लिए कड़े इंतजाम किए गए थे। सुरक्षा घेरे के बीच अभिनेता को एयरपोर्ट से बाहर निकाला गया और इसके बाद वह अपने कार्यक्रम के लिए रवाना हो गए।
200 किलोमीटर दूर से इमरान को देखने पहुंचे फैंस
View this post on Instagram
झारखंड मुख्य समाचार एवं विशेष रिपोर्टSpecial Report
Emraan Hashmi की एक झलक पाने के लिए उनके कई प्रशंसक दूर-दराज के इलाकों से रांची पहुंचे थे। एयरपोर्ट पर मौजूद एक फैन ने बताया कि वह करीब 200 किलोमीटर की दूरी तय कर इमरान हाशमी को देखने के लिए रांची आया है।
फैंस ने अभिनेता की जमकर तारीफ की। एक प्रशंसक ने कहा कि इमरान हाशमी रियल लाइफ और फिल्मों, दोनों में काफी हैंडसम हैं। अभिनेता को अपने सामने देखकर प्रशंसकों में खासा उत्साह देखने को मिला।
पहली बार रांची पहुंचे इमरान हाशमी
Emraan Hashmi की रांची यात्रा को लेकर उनके स्थानीय प्रशंसकों में खासा उत्साह देखने को मिला। एयरपोर्ट पर मौजूद लोगों ने अभिनेता की तस्वीरें लेने और उनकी एक झलक पाने की कोशिश की। हालांकि, कड़ी सुरक्षा के चलते इमरान हाशमी ज्यादा देर एयरपोर्ट पर नहीं रुके।

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis









