Tuesday, April 21, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper
Khabar Mantra

लगातार पाँचवीं हार के बाद भी सीएसके ने नहीं छोड़ी प्लेऑफ की उम्मीद, हसी बोले – “अब भी कर सकते हैं वापसी”

April 12, 2025
in स्पोर्ट्स
A A
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2025) में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) का प्रदर्शन अब तक बेहद निराशाजनक रहा है। शुक्रवार (11 अप्रैल) को कोलकाता नाइट राइडर्स से करारी हार झेलने के बाद टीम लगातार पाँचवाँ मैच हार गई और अंकतालिका में नौवें स्थान पर खिसक गई है। इसके बावजूद टीम के बल्लेबाजी कोच माइकल हसी का मानना है कि सीएसके अब भी प्लेऑफ में जगह बना सकती है।

कोलकाता से हार के बाद माइकल हसी ने कहा, “हम अभी हार मानने को तैयार नहीं हैं। टूर्नामेंट लंबा है और इसमें बस चौथे स्थान पर पहुंचना जरूरी होता है। हां, इस वक्त हमारे पास कोई मोमेंटम नहीं है और हम अच्छा क्रिकेट नहीं खेल पा रहे हैं, ये हम मानते हैं। लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि चीजें बदल नहीं सकतीं।”

उन्होंने आगे कहा, “अगर हम एक-दो जीत दर्ज कर पाएं तो टीम का आत्मविश्वास लौटेगा और तब कुछ भी हो सकता है। हमें भरोसा है कि हम टेबल में अंतिम चार में जगह बना सकते हैं।”

Related Post

वर्ल्डकप जीत का तोहफा-BCCI ने चीफ सेलेक्टर अजित अगरकर का कार्यकाल बढ़ाया

वर्ल्डकप जीत का तोहफा-BCCI ने चीफ सेलेक्टर अजित अगरकर का कार्यकाल बढ़ाया

April 19, 2026
MS Dhoni: Mahi's Magic Could Be on Display in the IPL Next Week—Find Out Which Match Marks His Return

MS Dhoni: अगले हफ्ते IPL में दिख सकता है माही का जलवा, जानें किस मैच में करेंगे वापसी

April 17, 2026
IPL 2026: Delhi Capitals vs Mumbai Indians—All set for a high-scoring encounter

IPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स vs मुंबई इंडियंस—हाई स्कोरिंग मुकाबले की पूरी तैयारी

April 4, 2026
Vaibhav Suryavanshi smashes half-century in 15 balls as Rajasthan thrash Chennai by 8 wickets

IPL 2026:15 गेंदों में अर्धशतक, वैभव सूर्यवंशी का तूफान, राजस्थान ने चेन्नई को 8 विकेट से रौंदा

March 30, 2026

सीएसके की लगातार हार के बाद टीम में बदलाव की मांग उठ रही है, लेकिन हसी इससे सहमत नहीं हैं। उन्होंने कहा, “यह समय है एकजुट रहने का, न कि सबकुछ बदलने का। हमारे खिलाड़ी जिस अंदाज में खेलने के आदी हैं, हम उन्हें अचानक एकदम अलग तरीके से खेलने के लिए नहीं कह सकते। सीएसके हमेशा स्थिरता में विश्वास रखती है, और हमें उसी पर कायम रहना है।”

टीम में युवा खिलाड़ियों को मौका न दिए जाने पर उठ रहे सवालों के बीच हसी ने कहा कि अनुभव का अपना महत्व है। उन्होंने कहा, “शेन वॉटसन और अजिंक्य रहाणे जैसे खिलाड़ियों ने अपने करियर के अंतिम दौर में सीएसके के लिए शानदार प्रदर्शन किया था। मुझे अब भी लगता है कि हमारे अनुभवी खिलाड़ी टीम के लिए काफी कुछ दे सकते हैं।”

माइकल हसी ने कहा कि मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग, कप्तान एमएस धोनी और चोट के बावजूद टीम के साथ बने रहने वाले रुतुराज गायकवाड़ मिलकर टीम को एकजुट रखेंगे। उन्होंने सीएसके फैन्स से भी समर्थन बनाए रखने की अपील की।

उन्होंने कहा, “हमारे पास अब भी टैलेंट है और हम इस स्थिति से निकल सकते हैं। लेकिन इसके लिए मेहनत करनी होगी। हमारी फैन बेस शुरू से शानदार रही है और हमें उम्मीद है कि वो इस कठिन वक्त में भी हमारे साथ बने रहेंगे।”

Related Posts

वर्ल्डकप जीत का तोहफा-BCCI ने चीफ सेलेक्टर अजित अगरकर का कार्यकाल बढ़ाया
देश

वर्ल्डकप जीत का तोहफा-BCCI ने चीफ सेलेक्टर अजित अगरकर का कार्यकाल बढ़ाया

April 19, 2026
MS Dhoni: Mahi's Magic Could Be on Display in the IPL Next Week—Find Out Which Match Marks His Return
Breaking News

MS Dhoni: अगले हफ्ते IPL में दिख सकता है माही का जलवा, जानें किस मैच में करेंगे वापसी

April 17, 2026
IPL 2026: Delhi Capitals vs Mumbai Indians—All set for a high-scoring encounter
स्पोर्ट्स

IPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स vs मुंबई इंडियंस—हाई स्कोरिंग मुकाबले की पूरी तैयारी

April 4, 2026
Next Post

लातेहार: सड़क दुर्घटना में एक की मौत, नाराज ग्रामीणों ने लगाई हाइवा में आग

जनता का काम नहीं करनेवाले अधिकारियों पर होगी कार्रवाई : मंत्री

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

Ranchi News: बिहार में घर बनाना अब और भी आसान-रेरा अध्यक्ष ने झारखंड के बिल्डरों को दिया बड़ा न्योता

Ranchi News: बिहार में घर बनाना अब और भी आसान-रेरा अध्यक्ष ने झारखंड के बिल्डरों को दिया बड़ा न्योता

April 21, 2026

करोड़ों के बंगले और लग्जरी गाड़ियों के मालिक हैं Akshay Kumar, पर बेटा आरव कर रहा है मात्र 4500 की नौकरी; वजह कर देगी हैरान

Jharkhand Politics: महिला आरक्षण के नाम पर सिर्फ चुनावी झुनझुना दिखा रही मोदी सरकार-बिहार में गरजी दीपिका पांडे

झारखंड पारा शिक्षक आंदोलन 23-24 अप्रैल को मंत्री-विधायक आवास घेराव का ऐलान, आंदोलन होगा उग्र

Alia Bhatt के चेहरे का इस्तेमाल कर Pakistan में चल रहा है बड़ा खेल, फैंस ने पकड़ी ब्रांड की ‘गंदी’ चोरी

झारखंड में पारा शिक्षकों का उग्र आंदोलन आमरण अनशन पर बैठे शिक्षक, सरकार पर संवेदनहीनता का आरोप

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • होम
  • झारखंड
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

© 2025 Khabar Mantra