Ranchi: पूर्व वार्ड काउंसलर जावेद अख्तर ने रांची विधायक सीपी सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। बता दें कि जावेद अख्तर ने रांची के बरियातू थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी में विधायक सीपी सिंह पर हाल ही में दिए गए बयान को ध्यान पर रखते उन पर नफरत फैलान का आरोप लगाया गया है। मामले में पूर्व वार्ड काउंसलर जावेद अख्तर ने बताया कि किसी मीडिया चैनल को इंटरव्यू देने के दौरान सीपी सिंह ने मुसलमानों को जिहादी बताया था। इसके साथ ही सीपी सिंह मुस्लिम समुदाय को लेकर विषेष टिप्पणी करते रहेत है। जिससे समान में नफरत फैलता है। साथ ही आरोप लगाया गया है कि सीपी सिंह अपनी राजनीतिक विकास के लिए समाज में शांति को भंग करने औऱ हिंसा फैलाने की कोशिश करते रहते है।
Powered by myUpchar
जानिए विधायक सीपी सिंह ने क्या कहा
Powered by myUpchar
बता दें कि हाल ही मंत्री हफीजुल हसन के बयान के बाद रांची विधायक सीपी सिंह के बयान ने राज्य की राजनीति में बवाल मचा दिया था। दरअसल हफीजुल हसन के बयान के बाद विधायक सीपी सिंह ने मीडिया चैनल को इंटव्यू देने के दौरान उन्होंने कहा कि भारत के किसी भी कोने में चले जाए, जो इस्लाम को मानने वाले लोग है, उन्हें जन्म लेने के बाद से जिहाद करना है यह बताया जाता है। जिहाद का असली मतलब क्या है यह कोई नहीं बताता, ये हिंदू या जो इस्लाम धर्म को नहीं मानने वाला है, उसे ये लोग काफिर बोलते है। तो सिर्फ हफीजुल हसन ने कहा है ये महत्वपूर्ण नहीं है, ये इस लिए महत्वपूर्ण है क्योंकि वे एक राज्य के मंत्री है। साथ ही उन्होंने कहा था कि यूपी का मुसलमान हो या देश के किसी भी कोने के मुस्लिम 90 प्रतिशत मुसलमानों की यही सोच होती है। वहीं सीपी सिंह के इस बयान के बाद कांग्रेस पार्टी ने इसका विरोध किया था। जिसके बाद आज बरियातू थाना में पूर्व वार्ड काउंसलर जावेद अख्तर ने प्राथमिकी दर्ज कर दी है। फिलहाल यह देखना हो गा कि यह मामला अब कितना आगे जाता है।