Deoghar : देवघर सदर अस्पताल में आज महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के परिजनों ने अस्पताल परिसर में खूब हंगामा किया। परिजनों का आरोप था कि डॉक्टर और नर्स की लापरवाही के कारण महिला की मौत हो गई। इस दौरान अफरातफरी का माहौल बना रहा।
Read More-बुरे फंसे मंत्री इरफान के बेटे कृष अंसारी! कट गया 3,650 का चालान, जाने क्या है पूरा मामला
महिला को प्रसव में पीढ़ा के बाद सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था
मिली जानकारी के मुताबिक देवघर के गिधनी पंचायत के कोठिया गांव की एक महिला को प्रसव में पीढ़ा के बाद सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल में ही महिला ने एक बच्चे को जन्म दिया। इसी के बाद महिला को अचानक तेज दर्द शुरु हो गई। ड्यूटी पर तैनात नर्स ने महिला को एक इंजेक्शन दिया पर उसके बाद महिला की हालत और खराब होने लगी।
Read More-पाकिस्तान के 58 सैनिकों को मार गिराने का अफगानिस्तान का दावा, 25 चौकियां कब्जे में…
डॉक्टर और नर्स पर लापरवाही बरतने का आरोप
जिसके बाद डॉक्टरों ने महिला को दूसरे किसी निजी अस्पताल में रेफर कर दिया। परिजन आनन-फानन में महिला को दूसरे अस्पताल में ले जा रहे थे इसी दौरान महिला की रास्ते में ही मौत हो गई। जिसके बाद परिजनों ने सदर अस्पताल पहुंचकर खूब हंगामा किया। परिजन लगातार डॉक्टर औऱ नर्स पर काम में लापरवाही लगाने का आरोप लगा रहे थे।
Read More-पति की तलाश में बिहार की महिला पहुंची बिरनी थाना, बोली “मुझे मेरे पति के घर पहुंचा दीजिए”







