Desk : अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया है। शनिवार देर रात दोनों देशों की सेनाओं के बीच सीमा पर भीषण झड़प हुई है। अफगानिस्तान ने दावा किया कि उसने 58 पाकिस्तानी सैनिकों को मार गिराया और 25 सैन्य चौकियों पर कब्जा कर लिया है।
Read More-बोकारो स्टील सिटी में बड़ा हादसा टला-सेक्टर 1B में ब्लॉक का हिस्सा भरभराकर गिरा
पाकिस्तान ने दोबारा हमला किया तो मुंहतोड़ जवाब मिलेगा
तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने कहा कि यह कार्रवाई पाकिस्तान के हवाई उल्लंघन के जवाब में की गई। अफगान रक्षा मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा कि आधी रात तक चला यह ऑपरेशन सफल रहा और अगर पाकिस्तान ने दोबारा सीमा पार हमला किया, तो अफगान सेना पूरी ताकत से जवाब देगी।
Read More-बुरे फंसे मंत्री इरफान के बेटे कृष अंसारी! कट गया 3,650 का चालान, जाने क्या है पूरा मामला
इससे पहले अफगानिस्तान ने पाकिस्तान पर काबुल और देश के पूर्वी बाजार पर बमबारी करने का आरोप लगाया था, हालांकि पाकिस्तान ने इसे खारिज कर दिया।
SIS के आतंकियों को शरण देने का आरोप
तालिबान ने पाकिस्तान पर यह भी आरोप लगाया कि वह अपनी जमीन पर ISIS के आतंकियों को शरण दे रहा है, जो क्षेत्रीय स्थिरता के लिए खतरा हैं। वहीं, पाकिस्तानी गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने चेतावनी दी कि अफगानिस्तान को भी “भारत जैसी प्रतिक्रिया” दी जाएगी और पाकिस्तान अब चुप नहीं बैठेगा।
इस बीच सऊदी अरब ने दोनों देशों से संयम बरतने और वार्ता के जरिए तनाव कम करने की अपील की है।
Read More-पति की तलाश में बिहार की महिला पहुंची बिरनी थाना, बोली “मुझे मेरे पति के घर पहुंचा दीजिए”

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









