Dhanbad: किसानों को मुख्यमंत्री ट्रैक्टर वितरण योजना (Mukhyamantri Tractor Yojana) के नाम पर हो रही साइबर ठगी (Cyber Fraud) से सतर्क रहने की सलाह दी गई है। जिला कृषि पदाधिकारी अभिषेक मिश्रा ने बताया कि ठग किसान भाइयों से फोन और मैसेज के जरिए आधार कार्ड, बैंक पासबुक, भू-अभिलेख की कॉपी मंगवाकर उन्हें भ्रमित कर रहे हैं। इसके साथ ही, अंशदान (Contribution) किसी तीसरे व्यक्ति के खाते में जमा कराने का दबाव बना रहे हैं।
किसानों को अलर्ट रहने की जरूरत
कृषि पदाधिकारी ने कहा कि यह पूरी तरह से भ्रामक और अवैध गतिविधि है। असली चयन प्रक्रिया केवल पंचायत, प्रखंड और जिला स्तरीय समितियों की अनुशंसा पर ही की जाती है। किसानों से किसी भी प्रकार की ऑनलाइन फीस या तीसरे खाते में पैसे की मांग नहीं की जाती।
सही जानकारी कहां मिलेगी?
यदि किसानों को योजना से संबंधित कोई भी जानकारी चाहिए तो वे सीधे—
- जिला कृषि कार्यालय
- भूमि संरक्षण कार्यालय
- या राज्य किसान कॉल सेंटर 1800-123-1136 (Toll Free Number) पर संपर्क कर सकते हैं।
किसानों के लिए जरूरी सलाह
- किसी भी अनजान नंबर से आए कॉल या मैसेज पर व्यक्तिगत दस्तावेज साझा न करें।
- किसी अनधिकृत खाते में पैसे ट्रांसफर न करें।
- योजना की जानकारी हमेशा सरकारी स्रोतों और कृषि विभाग की आधिकारिक वेबसाइट से ही लें।













