मंगलवार, नवम्बर 17, 2026
Khabar Mantra
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
    • चतरा Chatra
    • चाईबासा Chaibasa
    • गोड्डा Godda
    • खूंटी Khunti
    • लातेहार Latehar
    • पाकुड़ Pakur
    • रामगढ़ Ramgarh
    • साहिबगंज Sahibganj
    • सरायकेला खरसावां Seraikela Kharsawan
  • क्राइम
  • देश
    • बिहार
  • धर्म-अध्याय
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
    • मनोरंजन Entertainment
  • खबर हटके
  • टेक्नोलॉजी
  • हमारे बारे में
Khabar Mantra

CUJ में शोध पद्धतियों पर दो-सप्ताहिक क्षमता निर्माण कार्यक्रम का अंतिम दिन: दीक्षांत सत्र के साथ सफल समापन

दिसम्बर 13, 2025
in रांची Ranchi
A A
CUJ में शोध पद्धतियों पर दो-सप्ताहिक क्षमता निर्माण कार्यक्रम का अंतिम दिन: दीक्षांत सत्र के साथ सफल समापन
Share on FacebookShare on Twitter
WhatsApp चैनल से जुड़ें ताजा समाचार सीधे WhatsApp पर पाएं
जॉइन करें
Google News पर खबर मन्त्र को फॉलो करेंझारखंड की हर ब्रेकिंग खबर के लिए स्टार दबाएं
फॉलो करें
यह खबर सुनेंऑडियो
समय: ~8 मिनट•हिंदी बुलेटिन

Ranchi : झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय (CUJ) के शिक्षा विभाग और अर्थशास्त्र एवं विकास अध्ययन विभाग के सहयोग से आयोजित द्वि-साप्ताहिक आईसीएसएसआर-प्रायोजित क्षमता निर्माण कार्यक्रम “सामाजिक विज्ञान में मात्रात्मक एवं गुणात्मक शोध पद्धतियाँ” के अंतिम दिवस का आरंभ आध्यात्मिक समृद्धि एवं बौद्धिक प्रेरणा से युक्त वातावरण में हुआ। कार्यक्रम का प्रारंभ एक प्रतिभागी द्वारा “असतो मा सद्गमय” प्रार्थना के सस्वर पाठ से हुआ और “दिन का विचार” प्रस्तुत किया गया।
तदनंतर, पाठ्यक्रम निदेशक प्रो. (डॉ.) तपन कुमार बसन्तीआ ने प्रतिभागियों का औपचारिक स्वागत किया तथा विशिष्ट अतिथि, प्रो. पी. सी. अग्रवाल, संयुक्त निदेशक, एनसीईआरटी (NCERT), नई दिल्ली का अभिनंदन किया।

दिवस के प्रथम दो सत्र प्रो. पी. सी. अग्रवाल द्वारा संचालित किए गए, जिनमें उन्होंने विद्यालयी शिक्षा एवं उच्च शिक्षा के मध्य महत्त्वपूर्ण संबद्धता को रेखांकित किया। उन्होंने इस तथ्य पर बल दिया कि विद्यालयी शिक्षा की दृढ़ नींव के अभाव में उच्च शिक्षा की गुणवत्ता में सार्थक सुधार असंभव है। अपने विस्तृत अनुभव के आधार पर उन्होंने शिक्षकों हेतु एनसीईआरटी द्वारा संचालित विविध शैक्षणिक एवं व्यावसायिक विकास कार्यक्रमों की जानकारी प्रदान की, जिनका उद्देश्य शिक्षण दक्षताओं, पाठ्यचर्या की समझ तथा समग्र शिक्षण गुणवत्ता का सुदृढ़ीकरण है।

📌 यह भी पढ़ें:
  • झारखंड में फिर तेज होगा छात्र आंदोलन, JPSC-JSSC रिफॉर्म मंच ने किया आंदोलन 2.0 का ऐलान
  • खूंटी पहुंचे अजय राय, विद्युतकर्मियों की समस्याओं को लेकर ऊर्जा विभाग के अधिकारियों से की मुलाकात
  • निशा भगत और सिमडेगा मामले को लेकर BJP का हल्लाबोल, लोक भवन के पास धरना-प्रदर्शन
विज्ञापन / ADVERTISEMENT खबर मन्त्र

उन्होंने शोध अनुदान प्राप्ति हेतु प्रभावी शोध प्रस्ताव लेखन के अनिवार्य घटकों एवं रणनीतियों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की। संस्थागत शोध बजट में न्यूनीकरण की वास्तविकता को रेखांकित करते हुए उन्होंने शोधकर्ताओं हेतु बाह्य वित्तपोषण प्राप्ति की दक्षता विकसित करने की आवश्यकता पर बल दिया। ये सत्र अत्यंत संवादात्मक रहे, जिनमें प्रतिभागियों ने प्रश्नों, विचारों एवं चर्चाओं के माध्यम से सक्रिय सहभागिता की, जिससे अधिगम प्रक्रिया और समृद्ध हुई। उनका व्याख्यान प्रणालीगत शैक्षिक सुधारों की दिशा में महत्त्वपूर्ण अंतर्दृष्टियाँ प्रदान करता है तथा गुणवत्तापूर्ण शोध के संवर्धन में शिक्षक क्षमता निर्माण एवं अनुदान प्राप्ति कौशलों की निर्णायक भूमिका को उजागर करता है। इसके पश्चात् प्रतिभागियों ने अधिगम परिणामों के मूल्यांकन हेतु एक आकलन परीक्षा में भाग लिया।

झारखंड मुख्य समाचार एवं विशेष रिपोर्ट
Special Report

प्रो. नारायण सेठी, प्रोफेसर, अर्थशास्त्र, मानविकी एवं सामाजिक विज्ञान विभाग, राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी), राउरकेला, ओडिशा द्वारा एक अकादमिक विमर्श प्रस्तुत किया गया। प्रो. सेठी ने अकादमिक शोध के प्रमुख पक्षों पर प्रकाश डालते हुए, विशेष रूप से शोध पत्र एवं सार (एब्स्ट्रैक्ट) लेखन की प्रभावी विधियों पर व्यावहारिक मार्गदर्शन प्रदान किया, जो नवोदित शोधकर्ताओं हेतु अत्यंत उपयोगी सिद्ध हुआ।

झारखंड मुख्य समाचार एवं विश्लेषण
Special Coverage
झारखंड मुख्य समाचार एवं विश्लेषण

इसके उपरांत कार्यक्रम का समापन दीक्षांत सत्र के साथ हुआ, जिसमें प्रो. पी. सी. अग्रवाल, संयुक्त निदेशक, एनसीईआरटी, नई दिल्ली; श्री के. कोसला राव, कुलसचिव, सीयूजे; प्रो. आलोक कुमार गुप्ता, डीन, मानविकी एवं सामाजिक विज्ञान संकाय, सीयूजे; प्रो. विमल किशोर, विभागाध्यक्ष, शिक्षा विभाग, सीयूजे; डॉ. संहिता सुचरिता, सह-पाठ्यक्रम निदेशक एवं सहायक प्राध्यापक, अर्थशास्त्र एवं विकास अध्ययन विभाग, सीयूजे; तथा प्रो. तपन कुमार बसंतिया, पाठ्यक्रम निदेशक एवं डीन, शिक्षा संकाय, सीयूजे की गरिमापूर्ण उपस्थिति रही।

प्रो. आलोक कुमार गुप्ता ने स्वागत भाषण प्रस्तुत किया, जबकि प्रो. बसंतिया ने कार्यक्रम के उद्देश्यों, शैक्षिक सत्रों एवं उपलब्धियों पर आधारित संक्षिप्त प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। दीक्षांत संबोधन में प्रो. पी. सी. अग्रवाल ने सतत व्यावसायिक विकास के महत्त्व पर बल देते हुए प्रतिपादित किया कि शिक्षकों को निरंतर अपने ज्ञान एवं दक्षताओं का अद्यतन करना चाहिए, ताकि वे परिवर्तनशील शैक्षणिक परिवेश में प्रासंगिक बने रहें। कुलसचिव, श्री के कोसला राव ने सभी प्रतिभागियों को बधाई दी और विश्वविद्यालय में इस तरह के कार्यक्रमों की जरूरत और उच्च शिक्षा में शोध को सुदृढ़ करने इस प्रयास को सराहा।
समारोह के दौरान प्रतिभागियों द्वारा द्वि-साप्ताहिक शैक्षिक यात्रा को दर्शित सुसज्जित वीडियो प्रस्तुत किया गया तथा उन्होंने अपने अधिगम अनुभव साझा किए। तत्पश्चात् प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए एवं सामूहिक छायाचित्र ग्रहण किया गया। कार्यक्रम का समापन औपचारिक धन्यवाद ज्ञापन एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ।

खबर मन्त्र एक्सक्लूसिव पड़ताल एवं विश्लेषण
Exclusive

सभी प्रतिभागियों ने इस क्षमता निर्माण कार्यक्रम की सराहना की जिसमें या कार्यक्रम उनके अकादमिक विकास, सहयोगात्मक अधिगम एवं गुणवत्तापूर्ण शोध में सतत सहभागिता को प्रोत्साहित करने में सफल रहा।

ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Updates
ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
च7ब 1
Neeraj Toppo

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.

खबर मन्त्र विशेष वीडियो रिपोर्ट
Exclusive Report
खबर मन्त्र विशेष वीडियो रिपोर्ट

Related Posts

झारखंड में फिर तेज होगा छात्र आंदोलन, JPSC-JSSC रिफॉर्म मंच ने किया आंदोलन 2.0 का ऐलान
Breaking News

झारखंड में फिर तेज होगा छात्र आंदोलन, JPSC-JSSC रिफॉर्म मंच ने किया आंदोलन 2.0 का ऐलान

नवम्बर 17, 2026
खूंटी पहुंचे अजय राय, विद्युतकर्मियों की समस्याओं को लेकर ऊर्जा विभाग के अधिकारियों से की मुलाकात
रांची Ranchi

खूंटी पहुंचे अजय राय, विद्युतकर्मियों की समस्याओं को लेकर ऊर्जा विभाग के अधिकारियों से की मुलाकात

नवम्बर 17, 2026
BJP launches protest over the Nisha Bhagat and Simdega cases; demonstration held near Lok Bhawan.
झारखंड Jharkhand News

निशा भगत और सिमडेगा मामले को लेकर BJP का हल्लाबोल, लोक भवन के पास धरना-प्रदर्शन

नवम्बर 17, 2026
Next Post
Jharkhand News: सीएम हेमंत सोरेन बने आम आमदी! बिना सिक्योरिटी के रांची की सड़को पर निकले

Jharkhand News: सीएम हेमंत सोरेन बने आम आदमी! बिना सिक्योरिटी के रांची की सड़को पर निकले

Jharkhand News: टूटे घर फफक पड़े आंसू, प्रशासन की सख्त कार्रवाई से बेघर हुए लोग

Jharkhand News: टूटे घर फफक पड़े आंसू, प्रशासन की सख्त कार्रवाई से बेघर हुए लोग

झारखंड में फिर तेज होगा छात्र आंदोलन, JPSC-JSSC रिफॉर्म मंच ने किया आंदोलन 2.0 का ऐलान

झारखंड में फिर तेज होगा छात्र आंदोलन, JPSC-JSSC रिफॉर्म मंच ने किया आंदोलन 2.0 का ऐलान

नवम्बर 17, 2026

अवैध कोयला खनन और डीजीएमएस के कामकाज की होगी जांच? सरयू राय ने पीएम से की मांग

झारखंड स्थापना दिवस की तिथि बदलना शहीदों का अपमान, प्रवीण प्रभाकर की दोटूक

IITF-2026 में छाया झारखंड की महिलाओं का हुनर, ‘नीव हर्बल्स’ के प्राकृतिक उत्पादों ने खींचा लोगों का ध्यान

खूंटी पहुंचे अजय राय, विद्युतकर्मियों की समस्याओं को लेकर ऊर्जा विभाग के अधिकारियों से की मुलाकात

रामसेवक सिंह बने झारखंड जदयू के प्रभारी, सरयू राय समेत जदयू नेताओं ने दी बधाई

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • Home
  • Privacy Policy
  • हमारे बारे में (About Us)
  • Corrections Policy
  • दृष्टिकोण एवं विजन (Vision & Mission)
  • Editorial Policy
  • Terms of Service (नियम और शर्तें)
  • संपर्क सूत्र (Contact Us) | खबर मन्त्र
  • Sitemap

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
व्हाट्सएप शेयर ग्रुप से जुड़ें
✕
अगला लेख
✕

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
    • चतरा Chatra
    • चाईबासा Chaibasa
    • गोड्डा Godda
    • खूंटी Khunti
    • लातेहार Latehar
    • पाकुड़ Pakur
    • रामगढ़ Ramgarh
    • साहिबगंज Sahibganj
    • सरायकेला खरसावां Seraikela Kharsawan
  • क्राइम
  • देश
    • बिहार
  • धर्म-अध्याय
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
    • मनोरंजन Entertainment
  • खबर हटके
  • टेक्नोलॉजी
  • हमारे बारे में

© 2025 Khabar Mantra

📍

अपना शहर / जिला चुनें

झारखंड व बिहार के प्रमुख जिलों की ताजा खबरें

🌟 रांची (Ranchi) राजधानी 🌟 धनबाद (Dhanbad) कोयलांचल 🌟 जमशेदपुर (Tata) इस्पात नगरी बोकारो (Bokaro) पलामू (Palamu) हजारीबाग (Hazaribagh) गिरिडीह (Giridih) देवघर (Deoghar) कोडरमा (Koderma) दुमका (Dumka) रामगढ़ (Ramgarh) गढ़वा (Garhwa) गुमला (Gumla) चाईबासा (Chaibasa) चतरा (Chatra) लोहरदगा (Lohardaga) सिमडेगा (Simdega) जामताड़ा (Jamtara) खूंटी (Khunti) लातेहार (Latehar) साहिबगंज (Sahibganj) पाकुड़ (Pakur) गोड्डा (Godda) सरायकेला (Seraikela) 🚩 बिहार (Bihar News) 🏹 पूरा झारखंड (All)
होम आप का शहर K जॉब्स Shorts