Ranchi News: राजधानी रांची के कांके रोड स्थित केयर एंड क्योर मेडिसिन के बगल में मौजूद एक दुकान में देर रात अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते उसने विकराल रूप ले लिया और पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में दुकान में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया, जिससे लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।
Ranchi News: कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया
आग लगने की घटना देर रात की बताई जा रही है। आसपास के लोगों ने जब दुकान से धुआं और लपटें उठती देखीं, तो तुरंत इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी। सूचना मिलते ही फायर विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
Read more- शीतलहर की चपेट में Jharkhand, नए साल में बारिश की संभावना?
Ranchi News: मामले की जांच में जुटी पुलिस
हालांकि, राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस और फायर विभाग की टीम मामले की जांच में जुटी हुई है।













