शुक्रवार, अक्टूबर 23, 2026
Khabar Mantra
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
    • चतरा Chatra
    • चाईबासा Chaibasa
    • गोड्डा Godda
    • खूंटी Khunti
    • लातेहार Latehar
    • पाकुड़ Pakur
    • रामगढ़ Ramgarh
    • साहिबगंज Sahibganj
    • सरायकेला खरसावां Seraikela Kharsawan
  • क्राइम
  • देश
    • बिहार
  • धर्म-अध्याय
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
    • मनोरंजन Entertainment
  • खबर हटके
  • टेक्नोलॉजी
Khabar Mantra
Advertise With Khabar Mantra - Reach Engage Grow Advertise With Khabar Mantra - Reach Engage Grow Advertise With Khabar Mantra - Reach Engage Grow

बुरी तरह फंसे JPSC के पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांग्ते, CID की चार्जशीट में चौंकाने वाले खुलासे!

CID की चार्जशीट में TDPL एजेंसी को कथित लाभ पहुंचाने, आंसर-की लीक करने और 500 से अधिक OMR शीट में छेड़छाड़ के आरोपों का उल्लेख। मामले में अंतिम निर्णय अदालत करेगी।

अक्टूबर 23, 2026
in झारखंड Jharkhand News
A A
बुरी तरह फंसे JPSC के पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांग्ते, CID की चार्जशीट में चौंकाने वाले खुलासे!

बुरी तरह फंसे JPSC के पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांग्ते, CID की चार्जशीट में चौंकाने वाले खुलासे!

Share on FacebookShare on Twitter
WhatsApp चैनल से जुड़ें ताजा समाचार सीधे WhatsApp पर पाएं
जॉइन करें
Google News पर खबर मन्त्र को फॉलो करेंझारखंड की हर ब्रेकिंग खबर के लिए स्टार दबाएं
फॉलो करें
यह खबर सुनेंऑडियो
समय: ~7 मिनट•हिंदी बुलेटिन

Ranchi: झारखंड में JPSC मामले में एक बड़ा खुलासा सामने आया है। दरअसल CID ने JPSC की प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित धांधली को लेकर कई चौकाने वाले खुलासे किए है। जिससे यह साफ हो चला है कि एल. ख्यांग्ते का बच पाना बहुत मुश्किल है।

Table of Contents

Toggle
  • परीक्षा की पारदर्शिता को लेकर बड़ा सवाल 
    • लखनऊ की TDPL एजेंसी भी जांच के घेरे में
    • परीक्षा पास कराने के लिए लाखों की डील का दावा
    • FRO मेन्स परीक्षा की आंसर बुकलेट निजी कंप्यूटरों पर मिलने की आशंका

बता दें कि CID ने आयोग के तत्कालीन चेयरमैन एल. ख्यांग्ते के खिलाफ अदालत में दाखिल चार्जशीट में कई गंभीर आरोप लगाए हैं। चार्जशीट में CID का दावा है कि परीक्षा कराने वाली एक एजेंसी को फायदा पहुंचाने, अधिकारियों के अधिकार छीनने, आंसर-की लीक करने और OMR शीट में छेड़छाड़ जैसे मामलों में एक संगठित नेटवर्क काम कर रहा था।

📌 यह भी पढ़ें:
  •  Ranchi: झारखंड कैबिनेट की बैठक 27 अक्टूबर को, लिए जाएंगे अहम फैसले
  • केबीसी के सेट पर अमिताभ बच्चन से मिले जेएससीए उपाध्यक्ष संजय पांडेय
  • Jharkhand Weather Update: झारखंड में मौसम लेगा करवट, 27 से 30 अक्टूबर तक बारिश के आसार

परीक्षा की पारदर्शिता को लेकर बड़ा सवाल 

CID की जांच के मुताबिक, इस पूरे मामले में सबसे बड़ा सवाल परीक्षा की पारदर्शिता को लेकर है। आरोप है कि जिन परीक्षाओं के जरिए युवाओं को सरकारी नौकरी मिलनी थी, उन्हीं परीक्षाओं में गड़बड़ी कर योग्य अभ्यर्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया गया।

CID के अनुसार, तत्कालीन परीक्षा नियंत्रक असीम किस्पोट्टा ने परीक्षा कराने वाली TDPL एजेंसी की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए थे। लेकिन आरोप है कि एजेंसी के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय परीक्षा नियंत्रक से ही उनके अधिकार छीन लिए गए थे।

झारखंड मुख्य समाचार एवं विशेष रिपोर्ट
Special Report

खबर मन्त्र विशेष वीडियो रिपोर्ट
Exclusive Report
खबर मन्त्र विशेष वीडियो रिपोर्ट

इसके बाद परीक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण काम तत्कालीन डिप्टी परीक्षा नियंत्रक श्वेता कुमारी गुप्ता को सौंप दिए गए। चार्जशीट के मुताबिक, दूसरे विभाग में तबादला होने के बाद भी उन्हें आयोग में बनाए रखा गया। CID ने गवाह रुद्र प्रताप के बयान का हवाला देते हुए इस मामले में ख्यांग्ते की भूमिका पर सवाल उठाए हैं।

लखनऊ की TDPL एजेंसी भी जांच के घेरे में

इस मामले में लखनऊ की TDPL एजेंसी भी जांच के घेरे में है। CID की चार्जशीट के अनुसार, झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने 20 मई 2025 को गंभीर लापरवाही और तथ्य छिपाने के आरोप में इस एजेंसी को तीन साल के लिए ब्लैकलिस्ट कर दिया था। इसके बावजूद आरोप है कि JPSC के तत्कालीन चेयरमैन एल. ख्यांग्ते के कार्यकाल में इसी एजेंसी को बिना वैध टेंडर प्रक्रिया के नामांकन के आधार पर संवेदनशील परीक्षाओं का काम दिया जाता रहा।

CID ने अपने चार्जशीट में यह भी दावा किया है कि 22 जुलाई 2026 को आयोग कार्यालय में पहली छापेमारी के बाद ख्यांग्ते ने इस्तीफा दे दिया। इसके बाद वह कार्यालय का लैपटॉप और पेनड्राइव अपने साथ ले गए थे।

झारखंड मुख्य समाचार एवं विश्लेषण
Special Coverage
झारखंड मुख्य समाचार एवं विश्लेषण

आरोप है कि रिपेयरिंग के नाम पर इन उपकरणों के डिजिटल डेटा को मिटाने या उसमें छेड़छाड़ करने की कोशिश की गई। CID के मुताबिक, फॉरेंसिक जांच में स्टोरेज से छेड़छाड़ के संकेत मिले हैं। हालांकि, इन आरोपों पर अंतिम फैसला अदालत में साक्ष्यों और सुनवाई के आधार पर होगा। चार्जशीट में परीक्षा में चयन के नाम पर कथित वसूली का भी जिक्र है।

परीक्षा पास कराने के लिए लाखों की डील का दावा

CID के अनुसार, अभ्यर्थियों से प्रारंभिक परीक्षा यानी PT पास कराने के लिए पांच लाख रुपये और अंतिम चयन के लिए 10 लाख से 25 लाख रुपये तक मांगे जा रहे थे। जांच एजेंसी ने यह भी दावा किया है कि चेयरमैन और अन्य अधिकारियों के बीच एजेंसी से जुड़े वित्तीय लेन-देन की जानकारी मेमो ऑफ एविडेंस और सह-आरोपियों के बयानों में सामने आई है।

खबर मन्त्र एक्सक्लूसिव पड़ताल एवं विश्लेषण
Exclusive

CID की जांच में कॉल डिटेल रिकॉर्ड के आधार पर ख्यांग्ते के परीक्षा में कथित धांधली करने वाले सिंडिकेट और एजेंसी के सदस्यों से संपर्क में रहने का आरोप लगाया गया है। चार्जशीट के मुताबिक, सिविल सेवा PT परीक्षा 2026 की आधिकारिक आंसर-की जारी होने से पहले ही डिप्टी परीक्षा नियंत्रक श्वेता कुमारी गुप्ता ने कथित तौर पर इसे व्हाट्सऐप के जरिए TDPL कर्मी मोहम्मद उस्मान को भेज दिया था।

FRO मेन्स परीक्षा की आंसर बुकलेट निजी कंप्यूटरों पर मिलने की आशंका

इतना ही नहीं, फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर यानी FRO मेन्स परीक्षा की आंसर बुकलेट आयोग कार्यालय से बाहर निजी कंप्यूटरों पर मिलने की बात भी जांच में सामने आई है। CID का दावा है कि फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर की 350 से अधिक और असिस्टेंट कंजर्वेटर ऑफ फॉरेस्ट की 150 से अधिक OMR शीट में छेड़छाड़ की गई। अगर CID के आरोप अदालत में साबित होते हैं, तो यह मामला सिर्फ परीक्षा में गड़बड़ी तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि सरकारी भर्ती प्रक्रिया की विश्वसनीयता पर भी गंभीर सवाल खड़े करेगा।

 

च7ब 1
Neeraj Toppo

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.

ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Updates
ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स

Related Posts

Ranchi: Jharkhand cabinet meeting on October 27; key decisions to be taken
Breaking News

 Ranchi: झारखंड कैबिनेट की बैठक 27 अक्टूबर को, लिए जाएंगे अहम फैसले

अक्टूबर 23, 2026
JBVNL कंप्यूटर ऑपरेटरों को ‘हाईली स्किल्ड’ श्रेणी में रखने की मांग, CMD को ज्ञापन
रांची Ranchi

JBVNL कंप्यूटर ऑपरेटरों को ‘हाईली स्किल्ड’ श्रेणी में रखने की मांग, CMD को ज्ञापन

अक्टूबर 23, 2026
ओरमांझी में घर के बाहर से स्कूटी लेकर फरार हुए चोर, सीसीटीवी फुटेज में वारदात कैद
क्राइम Crime

ओरमांझी में घर के बाहर से स्कूटी लेकर फरार हुए चोर, सीसीटीवी फुटेज में वारदात कैद

अक्टूबर 23, 2026
Next Post
ओरमांझी में घर के बाहर से स्कूटी लेकर फरार हुए चोर, सीसीटीवी फुटेज में वारदात कैद

ओरमांझी में घर के बाहर से स्कूटी लेकर फरार हुए चोर, सीसीटीवी फुटेज में वारदात कैद

Kalki 2 First Look Video में भैरवा के किरदार में प्रभास

Kalki 2: प्रभास के बर्थडे पर फैंस को तोहफा, भैरवा का फर्स्ट लुक वीडियो रिलीज

Ranchi: Jharkhand cabinet meeting on October 27; key decisions to be taken

 Ranchi: झारखंड कैबिनेट की बैठक 27 अक्टूबर को, लिए जाएंगे अहम फैसले

अक्टूबर 23, 2026

JBVNL कंप्यूटर ऑपरेटरों को ‘हाईली स्किल्ड’ श्रेणी में रखने की मांग, CMD को ज्ञापन

Kalki 2: प्रभास के बर्थडे पर फैंस को तोहफा, भैरवा का फर्स्ट लुक वीडियो रिलीज

ओरमांझी में घर के बाहर से स्कूटी लेकर फरार हुए चोर, सीसीटीवी फुटेज में वारदात कैद

बुरी तरह फंसे JPSC के पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांग्ते, CID की चार्जशीट में चौंकाने वाले खुलासे!

केबीसी के सेट पर अमिताभ बच्चन से मिले जेएससीए उपाध्यक्ष संजय पांडेय

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • Home
  • Privacy Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Terms of Service (नियम और शर्तें)
  • Contact Us
  • Sitemap

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
व्हाट्सएप शेयर ग्रुप से जुड़ें
✕
अगला लेख
✕

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
    • चतरा Chatra
    • चाईबासा Chaibasa
    • गोड्डा Godda
    • खूंटी Khunti
    • लातेहार Latehar
    • पाकुड़ Pakur
    • रामगढ़ Ramgarh
    • साहिबगंज Sahibganj
    • सरायकेला खरसावां Seraikela Kharsawan
  • क्राइम
  • देश
    • बिहार
  • धर्म-अध्याय
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
    • मनोरंजन Entertainment
  • खबर हटके
  • टेक्नोलॉजी

© 2025 Khabar Mantra

📍

अपना शहर / जिला चुनें

झारखंड व बिहार के प्रमुख जिलों की ताजा खबरें

🌟 रांची (Ranchi) राजधानी 🌟 धनबाद (Dhanbad) कोयलांचल 🌟 जमशेदपुर (Tata) इस्पात नगरी बोकारो (Bokaro) पलामू (Palamu) हजारीबाग (Hazaribagh) गिरिडीह (Giridih) देवघर (Deoghar) कोडरमा (Koderma) दुमका (Dumka) रामगढ़ (Ramgarh) गढ़वा (Garhwa) गुमला (Gumla) चाईबासा (Chaibasa) चतरा (Chatra) लोहरदगा (Lohardaga) सिमडेगा (Simdega) जामताड़ा (Jamtara) खूंटी (Khunti) लातेहार (Latehar) साहिबगंज (Sahibganj) पाकुड़ (Pakur) गोड्डा (Godda) सरायकेला (Seraikela) 🚩 बिहार (Bihar News) 🏹 पूरा झारखंड (All)
होम आप का शहर K जॉब्स Shorts