Jharkhand News: झारखंड के वरिष्ठ भाजपा नेता और लोकसभा के पूर्व उपाध्यक्ष कड़िया मुंडा को सांस लेने में अचानक परेशानी महसूस होने पर देर शाम अस्पताल में भर्ती कराया गया। उम्रदराज कड़िया मुंडा की तबीयत बिगड़ने के बाद परिजनों ने तुरंत उन्हें नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें निगरानी में रखकर उपचार शुरू किया।
Read more- Breaking: बेड़ो के उत्तम ज्वेलर्स में चोरी, लाखों के जेवरात ले उड़े चोर
कड़िया मुंडा की तबीयत खराब होने की सूचना मिलते ही भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने परिजनों से फोन पर बात कर उनकी सेहत के बारे में विस्तृत जानकारी ली। नड्डा ने डॉक्टरों से भी संपर्क कर इलाज की प्रक्रिया और वर्तमान स्वास्थ्य स्थिति का अपडेट लिया।
परिजनों के अनुसार, फिलहाल कड़िया मुंडा की हालत पहले से बेहतर है। चिकित्सा टीम लगातार उनकी सेहत पर नजर बनाए हुए है। डॉक्टरों का कहना है कि स्थिति नियंत्रण में है और मरीज की नियमित जांच जारी रहेगी।
Read more- झारखंड में आज से ठंड में मिलेगी राहत, तापमान में बढ़ोतरी के आसार












