जामताड़ा: नारायणपुर थाना क्षेत्र के नारायणपुर भैयाडीह मुख्य मार्ग के महतोडीह गांव के समीप दो मोटरसाइकिल के टक्कर में चार लोग घायल लोग घटना के बारे में मिली जानकारी के अनुसार चैनपुर गांव निवास बबलू राय और विक्रम मंडल थाना क्षेत्र के लटकाहीर से पेट्रोल लेने के लिए नारायणपुर आ रहे थे। वहीं भैयाडीह गांव निवासी दीपक मंडल और गौतम पंडित नारायणपुर बाजार आ रहा था।बबलू राय सड़क पर जानवर आ जाने से मोटरसाइकिल का ब्रेक लगाया वही पीछे से जा रहे दीपक मंडल का मोटरसाइकिल टकरा गया। जिसमें दोनों मोटरसाइकिल में बैठे चार लोग घायल हो गया।सभी को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नारायणपुर लाया गया।












