National News: भारत के लिए बड़ी खबर है। 18 साल की लंबी बात-चीत के बाद आखिरकार आज भारत और यूरोपीय यूनियन (EU) के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट साइन हो गया है। जिसका ऐलान भारत और यूरोपीय यूनियन के नेताओं ने 16वें भारत-EU समिट के दौरान किया। बता दें, भारत दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है और EU दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। दोनों मिलकर वैश्विक GDP का करीब 25% हिस्सा रखते हैं।
रिपोर्टस के अनुसार, 2027 में इस समझौते को लागू किया जा सकता है। बता दें, इस डील के बाद भारत में यूरोपीय लक्जरी कारें काफी सस्ती हो जाएगी। वो इसलिए क्योंकि, इश डील के अनुसार BMW, मर्सिडीज जैसी लक्जरी कारों पर लगने वाले टैक्स को 110% से घटाकर 10% कर दिया जाएगा।
इसके साथ साथ यूरोप से भारत आने वाली अंग्रेजी और प्रीयम ब्रांड की शराब और वाइन पर भी लगने वाला टैक्स कम हो सकता है। फिलहाल शराब पर 150% टैरिफ लगता है, जो घटकर 20-30% किया जा सकता है।













