Ranchi: झारखंड पुलिस के लिए राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान की खबर है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने वर्ष 2026 के गृह मंत्री दक्षता पदक के लिए राज्य के 28 पुलिस अधिकारियों और जवानों का चयन किया है। इन सभी को विशेष अभियान (स्पेशल ऑपरेशन) के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा।
चयनित पुलिसकर्मियों में वरिष्ठ अधिकारियों से लेकर जमीनी स्तर पर काम करने वाले जवानों तक के नाम शामिल हैं। इनमें आईजी, डीआईजी, डिप्टी कमांडेंट, डीएसपी, इंस्पेक्टर, सब इंस्पेक्टर, एएसआई, हवलदार और आरक्षी शामिल हैं। गृह मंत्रालय की ओर से जारी सूची के अनुसार, संबंधित अभियान की अवधि 22 जनवरी 2026 से 30 जून 2026 तक रही।
आईजी अनूप बिरथरे, डीआईजी इंद्रजीत महथा समेत कई नाम शामिल
पदक के लिए चयनित प्रमुख अधिकारियों में आईजी अनूप बिरथरे, डीआईजी इंद्रजीत महथा और डिप्टी कमांडेंट मिथलेश कुमार का नाम शामिल है। इनके अलावा डीएसपी ज्ञान रंजन और चंदन कुमार को भी इस सम्मान के लिए चुना गया है।
इंस्पेक्टर स्तर पर रमेश मुर्मू, अमित रोशन कुल्लू और मनोरंजन प्रसाद सिंह का चयन हुआ है। वहीं, सब इंस्पेक्टर अमृत केरकेट्टा, संदीप तिर्की, प्रभात कुमार महतो, गौतम राणा और दीनबंधु हांसदा को भी पदक मिलेगा।
एएसआई लोहरा मुंडा और माधव लाल टोप्पो के साथ हवलदार जालिंद्र साहू तथा आरक्षी ऋषि रंजन, शिव कुमार महतो और फिरदौस अंसारी भी चयनित पुलिसकर्मियों में शामिल हैं।
स्पेशल ऑपरेशन में योगदान को मिला सम्मान
गृह मंत्रालय की सूची में झारखंड के सभी चयनित 28 पुलिसकर्मियों को स्पेशल ऑपरेशन श्रेणी में रखा गया है। इस चयन में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ अभियान में सीधे तौर पर शामिल रहने वाले पुलिसकर्मियों को भी जगह मिली है।
झारखंड पुलिस के अधिकारियों और जवानों का इस राष्ट्रीय सम्मान के लिए चयन राज्य में विशेष अभियानों के दौरान किए गए कार्यों को मिली पहचान के रूप में देखा जा रहा है।

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









