Dhanbad : लोकआस्था के महापर्व छठ पर रविवार को लोयाबाद में श्रद्धा और सेवा का संगम देखने को मिला। समाजसेवी राम रहीम राजकुमार महतो और असलम मंसुरी के सौजन्य से करीब एक हजार से अधिक छठव्रतियों के बीच फल और पूजन सामग्री का वितरण किया गया।
कार्यक्रम का उद्घाटन धनबाद डीएसपी नौशाद आलम ने फीता काटकर किया। इस मौके पर राम रहीम ने डीएसपी नौशाद आलम और थाना प्रभारी पिकू प्रसाद को शॉल और बुके देकर सम्मानित किया।
छठ पर इस तरह की पहल समाज में एकता और सहयोग की भावना को बढ़ाती है
डीएसपी नौशाद आलम ने कहा कि छठ पर इस तरह की पहल समाज में एकता और सहयोग की भावना को बढ़ाती है। वहीं राम रहीम ने बताया कि वे पिछले 15 वर्षों से लगातार छठव्रतियों के बीच फल वितरण करते आ रहे हैं।
थाना प्रभारी पिकू प्रसाद ने कहा कि यह आयोजन समाज को जोड़ने का कार्य करता है। व्रतियों को सेब, केला, नारियल, गन्ना, संतरा सहित पूजन सामग्री दी गई। सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ वितरण स्थल पर उमड़ पड़ी।
कार्यक्रम में जयप्रकाश पांडेय, विजेंद्र पासवान, मनोज मुखिया, अनवर मुखिया, मुकेश पासवान, रमेश्वर तुरी, विशाल महतो समेत कई लोग मौजूद रहे। छठ गीतों की गूंज और भक्तिमय माहौल ने लोयाबाद को पूरी तरह आस्था और एकता के रंगों में रंग दिया।












