Jharkhand News: हजारीबाग से बड़ी खबर सामने आ रही है। देर रात हाथियों ने खूब उत्पात मचाया। वहीं, हाथियों के कुचलने से छह लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।
हाथियों ने गांव में घुसकर मचाया तांडव
Jharkhand News: दरअसल, हजारीबाग के चुरचू प्रखंड के गोंदवार गांव में पांच की संख्या में हाथियों ने गांव में घुसकर जमकर तांडव मचाया। कच्चे घरों को मलबे की ढेर में तब्दील कर दिया। और 6 लोगों पर हमला कर दिया। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सबसे हृदयविदारक यह है कि एक ही परिवार के चार सदस्यों की इस घटना में जान चली गई। इस घटना से पूरे गांव में मातम पसर गया है।
Jharkhand News: घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश
ग्रामीणों में प्रशासन के खिलाफ आक्रोश देखने को मिल रहा है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि, प्रशासन को हाथियों की मूवमेंट की जानकारी पहले से प्राप्त थी। लेकिन फिर भी उनके तरफ से कोई एक्शन नहीं लिया गया। घटना के बाद इलाके में विभाग ने ‘माइकिंग’ कर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।












