Ranchi: बोकारो के बेरमो थाना क्षेत्र में 4 माह की गर्भवती महिला अनीता देवी की निर्मम हत्या को लेकर झारखंड बीजेपी ने राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन पर कड़ा हमला बोला है। प्रदेश महामंत्री अमर कुमार बाउरी ने प्रेस वार्ता में कहा कि पुलिस द्वारा छह लोगों की गिरफ्तारी की गई, जो नाकाफी है। भाजपा का आरोप है कि स्थानीय कांग्रेस विधायक और राज्य प्रशासन ने मामले को दबाने की कोशिश की।
संगठित गिरोह कांग्रेस संरक्षण में अपराध कर रहा है
अमर कुमार बाउरी ने मुख्य सरगना की गिरफ्तारी, पीड़ित परिवार को 25 लाख रुपए मुआवजा, दोषी पुलिस अधिकारियों और पोस्टमार्टम में बाधा डालने वाले मेडिकल कर्मियों पर कार्रवाई की मांग की। उन्होंने बोकारो में संगठित गिरोह की जांच की भी मांग की, जो कांग्रेस संरक्षण में अपराध कर रहा है।
भाजपा ने कहा कि अनीता देवी की हत्या सिर्फ महिला की हत्या नहीं, बल्कि उसके गर्भ में पल रहे शिशु की हत्या भी है। घटना के बाद स्थानीय लोग और भाजपा नेता सड़क पर उतर आए और जनाक्रोश में चक्का जाम की चेतावनी दी। इसके बाद पुलिस ने आनन-फानन में कुछ आरोपियों को गिरफ्तार किया।
स्थानीय कांग्रेस विधायक और प्रशासन पर ‘मैनेज’ करने का आरोप
प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि भाजपा इस लड़ाई को अंजाम तक लेकर जाएगी और जरूरत पड़े तो अनुसूचित जाति आयोग को भी सूचित किया जाएगा। भाजपा नेताओं ने पुलिस और प्रशासन की निष्क्रियता को गंभीर बताया और कहा कि राज्य सरकार अपराधियों और संरक्षण में लगी हुई है।
प्रदेश महामंत्री ने यह भी कहा कि डीसी और एसपी जैसे अधिकारी राज्य सरकार के निर्देशों के अधीन काम कर रहे हैं और आम लोगों का भरोसा कमजोर हो रहा है। भाजपा ने पीड़ित परिवार के न्याय और दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की मांग दोहराई।

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.








