Jharkhand News: झारखंड पुलिस की एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (ATS) ने शनिवार को कुख्यात अपराधी मयंक सिंह को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच रामगढ़ सिविल कोर्ट में पेश किया। मयंक को पहले रांची लाया गया, फिर सीधे कोर्ट परिसर ले जाया गया, जहां पुलिस ने पहले से ही चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था कर रखी थी। भीड़-भाड़ और अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए कोर्ट परिसर में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई थी।
लंबे समय से फरार चल रहा था मयंक सिंह
गौरतलब है कि मयंक सिंह लंबे समय से फरार चल रहा था और इंटरपोल रेड कॉर्नर नोटिस के बाद उसे अज़रबैजान के बाकू से गिरफ्तार किया गया था। झारखंड लाए जाने के बाद वह ATS की कस्टडी में था। शनिवार को कोर्ट में पेशी के बाद, कानूनी प्रक्रिया को आगे बढ़ाया गया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, मयंक सिंह के खिलाफ रंगदारी, हत्या की कोशिश, अवैध वसूली और गैंग ऑपरेशन जैसे गंभीर आरोप झारखंड के कई थानों में दर्ज हैं। अधिकारियों ने संकेत दिए हैं कि अब उससे पूछताछ के दौरान गैंग नेटवर्क, फाइनेंसर और सहयोगियों से जुड़ी कई अहम जानकारियाँ सामने आ सकती हैं।
पेशी के दौरान कोर्ट के बाहर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए, लेकिन किसी को भी अंदर जाने की इजाज़त नहीं दी गई। अधिकारियों ने यह भी बताया कि इस हाई-प्रोफाइल केस में अब पिछले कई आपराधिक मामलों की जांच को तेज़ी से आगे बढ़ाया जाएगा।
read more- मोस्ट वांटेड अपराधी मयंक सिंह को अजरबैजान से रांची लेकर पहुंची झारखंड ATS की टीम
read more- कौन है मयंक सिंह? जो अमन साहू और लॉरेंस बिश्नोई के बीच की सबसे खतरनाक कड़ी था!












