शनिवार, सितम्बर 12, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • Home
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म-अध्याय
  • बिहार
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
  • खबर हटके
Khabar Mantra

Breaking News: रांची में फिर गैंगस्टर Prince Khan के नाम पर रंगदारी! पाल ब्रदर्स ज्वेलर्स से मांगे 5 करोड़

राजधानी Ranchi में गैंगस्टर Prince Khan के नाम पर रंगदारी मांगने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। होटल कारोबारियों के बाद अब शहर के चर्चित पाल ब्रदर्स ज्वेलर्स के संचालक सुमन पाल से 5 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई है।

जून 7, 2026
in Breaking News, झारखंड Jharkhand News
A A
Gangster Prince Khan demands extortion money from Pal Brothers Jewellers in Ranchi!

Gangster Prince Khan demands extortion money from Pal Brothers Jewellers in Ranchi!

Share on FacebookShare on Twitter
WhatsApp चैनल से जुड़ें ताजा समाचार सीधे WhatsApp पर पाएं
जॉइन करें
Google News पर खबर मन्त्र को फॉलो करेंझारखंड की हर ब्रेकिंग खबर के लिए स्टार दबाएं
फॉलो करें

Ranchi: राजधानी Ranchi में गैंगस्टर Prince Khan के नाम पर रंगदारी मांगने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। होटल कारोबारियों के बाद अब शहर के चर्चित पाल ब्रदर्स ज्वेलर्स के संचालक सुमन पाल से 5 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई है। धमकी मिलने के बाद कारोबारी ने लालपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Table of Contents

📌 यह भी पढ़ें:
  • अब झारखंड की महिलाएं बनेंगी लखपति! पलाश दीदी कैफे से स्थानीय उत्पादों को नई पहचान
  • 25 लाख के इनामी माओवादी दंपति का सरेंडर, सुनील महतो हत्याकांड के आरोपी ने पत्नी संग डाला हथियार
  • सितंबर में लगातार 3 दिन बंद रहेंगे Bank, हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Toggle
  • हाल के दिनों में किन कारोबारियों से मांगी गई रंगदारी
  • पुलिस और एटीएस की संयुक्त टीम कर रही जांच

पीड़ित सुमन पाल ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि 4 जून की रात करीब 9:50 बजे उनके मोबाइल पर विदेशी नंबर (+971545920432) से कॉल और व्हाट्सएप मैसेज आया। मैसेज में 5 करोड़ रुपये की मांग करते हुए रकम नहीं देने पर जान से मारने और गंभीर अंजाम भुगतने की धमकी दी गई। फोन करने वाले ने खुद को दुबई में बैठे कुख्यात अपराधी प्रिंस खान बताया।

धमकी के बाद सुमन पाल और उनका परिवार दहशत में है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से अपने परिवार और ज्वेलरी प्रतिष्ठान की सुरक्षा के लिए पुलिस गार्ड उपलब्ध कराने की मांग की है। लालपुर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर विदेशी नंबर और व्हाट्सएप मैसेज की तकनीकी जांच शुरू कर दी है।

ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Updates

हाल के दिनों में किन कारोबारियों से मांगी गई रंगदारी

राजधानी में पिछले कुछ महीनों के दौरान प्रिंस खान के नाम पर रंगदारी मांगने के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हुई है।

झारखंड मुख्य समाचार एवं विशेष रिपोर्ट
Special Report

  • हाल ही में होटल कैपिटॉल हिल के संचालक संजय भाटिया उर्फ टिनू भाटिया से विदेशी नंबर के जरिए 1 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई थी। पैसे नहीं देने पर पूरे परिवार को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी गई थी।
  • इससे पहले जलजोगा रेस्टोरेंट के मालिक मिहिर घोष और उनके भाई समीर घोष से 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई थी। व्हाट्सएप कॉल और मैसेज के जरिए धमकी दी गई थी कि रकम नहीं देने पर पूरे परिवार को खत्म कर दिया जाएगा।
  • इससे पहले शहर के एक दवा कारोबारी से भी 1 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया था।
  • एयरपोर्ट रोड स्थित एक होटल में रंगदारी नहीं मिलने पर बदमाशों द्वारा की गई फायरिंग में एक वेटर की मौत भी हो चुकी है, जिससे कारोबारी वर्ग में भय और बढ़ गया है।

पुलिस और एटीएस की संयुक्त टीम कर रही जांच

लगातार सामने आ रहे रंगदारी के मामलों को गंभीरता से लेते हुए व्यापारियों के प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) से मुलाकात कर सुरक्षा और सख्त कार्रवाई की मांग की है।

डीजीपी के निर्देश पर रांची पुलिस और एटीएस (एंटी टेररिस्ट स्क्वाड) की संयुक्त टीम गठित की गई है। टीम विदेशी नंबरों, व्हाट्सएप कॉल, स्थानीय नेटवर्क और Prince Khan गिरोह के संभावित कनेक्शन की जांच कर रही है। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि वास्तव में विदेश में बैठा गैंगस्टर ही रंगदारी मांग रहा है या फिर कोई उसके नाम का इस्तेमाल कर कारोबारियों को धमका रहा है।

खबर मन्त्र विशेष वीडियो रिपोर्ट
Exclusive Report

लगातार सामने आ रही घटनाओं ने राजधानी के कारोबारी वर्ग में सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता पैदा कर दी है और पुलिस पर जल्द कार्रवाई का दबाव बढ़ गया है।

 

WhatsApp Image 2026 08 21 at 2.16.13 PM
VIKASH KR

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra

खबर मन्त्र एक्सक्लूसिव पड़ताल एवं विश्लेषण
Exclusive

विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।

5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।

वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis

ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Video
झारखंड मुख्य समाचार एवं विश्लेषण
Special Coverage

Related Posts

डीजीपी तादाशा मिश्रा पहुंची गिरिडीह, पूर्व मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को दी श्रद्धांजलि
गिरिडीह Giridih

डीजीपी तादाशा मिश्रा पहुंची गिरिडीह, पूर्व मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को दी श्रद्धांजलि

सितम्बर 11, 2026
धनबाद में 16 पुलिस अधिकारियों का तबादला, कई थाना प्रभारियों को मिली नई जिम्मेदारी
धनबाद Dhanbad

धनबाद में 16 पुलिस अधिकारियों का तबादला, कई थाना प्रभारियों को मिली नई जिम्मेदारी

सितम्बर 11, 2026
वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, लखनपुर में संचालित अवैध आरामील ध्वस्त
गिरिडीह Giridih

वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, लखनपुर में संचालित अवैध आरामील ध्वस्त

सितम्बर 11, 2026
Next Post
Is it appropriate to set images of gods and goddesses as your phone wallpaper

क्या Phone पर देवी-देवताओं की तस्वीर लगाना सही है? जानें मूलांक के अनुसार सही Wallpaper

‘धरती छोटी पड़ जाएगी, अर्थी तैयार रखो’-पुर्तगाल में भारतीयों पर फायरिंग, सुनील मीणा गैंग ने ली जिम्मेदारी

'धरती छोटी पड़ जाएगी, अर्थी तैयार रखो'-पुर्तगाल में भारतीयों पर फायरिंग, सुनील मीणा गैंग ने ली जिम्मेदारी

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

डीजीपी तादाशा मिश्रा पहुंची गिरिडीह, पूर्व मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को दी श्रद्धांजलि

डीजीपी तादाशा मिश्रा पहुंची गिरिडीह, पूर्व मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को दी श्रद्धांजलि

सितम्बर 11, 2026

पद नहीं, संगठन और विचारधारा सर्वोपरि-मनोज वाजपेयी महतो ने संभाला OBC मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष का पदभार

धनबाद में 16 पुलिस अधिकारियों का तबादला, कई थाना प्रभारियों को मिली नई जिम्मेदारी

वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, लखनपुर में संचालित अवैध आरामील ध्वस्त

मध्य प्रदेश में आदिवासी बच्चों की मौत पर मंत्री इरफान अंसारी ने उठाए सवाल

रांची में करमा पर्व की तैयारियों पर मंथन, सरना समितियों ने रखीं कई मांगें

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • Home
  • Privacy Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Terms of Service (नियम और शर्तें)
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • About Us
  • About Editor
  • Contact Us
  • Sitemap

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • Home
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म-अध्याय
  • बिहार
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
  • खबर हटके

© 2025 Khabar Mantra