Garhwa News: गढ़वा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान धर्मेंद्र सिंह के रुप में हुई है उसपर एक युवती की दुष्कर्म कर उसकी हत्या करने का आरोप लगा है। पूरा मामला रमकंडा थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।
शादी समारोह में गई थी नाबालिग
बताते चलें कि नाबालिग लड़की एक शादी समारोह में शामिल होने गई थी। इसी दौरान वह बाहर निकली, जहां पहले से उस पर नजर रखे आरोपी ने उसका पीछा किया। लड़की ने खतरा महसूस कर भागने की कोशिश की, लेकिन गिरने के बाद आरोपी ने उसे जबरन खेत की ओर ले जाकर दुष्कर्म किया और पहचान छिपाने के लिए उसकी हत्या कर दी।
घटना के कुछ दिनों बाद खेत से शव बरामद हुआ, जिसके बाद पुलिस ने व्यापक जांच शुरू की। इस केस को सुलझाने के लिए करीब 600 लोगों से पूछताछ और 200 से ज्यादा कॉल रिकॉर्ड खंगाले गए। घटनास्थल से मिले एक अहम सुराग के आधार पर आरोपी तक पहुंचा गया।
Read More- Big Breaking: असम चुनाव के लिए जेएमएम ने की 19 उम्मीदवारों की घोषणा, यहां देखें लिस्ट
जांच के दौरान आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस ने इसे एक जटिल मामला बताते हुए कहा कि साक्ष्यों और तकनीकी जांच के दम पर ही सच सामने आ सका।

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









