Saturday, March 14, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper
Khabar Mantra

Gautam Adani ने Baidyanath Dham में की विशेष पूजा-अर्चना, झारखंड की खुशहाली के लिए मांगा आशीर्वाद

Adani Group के चेयरमैन Gautam Adani ने झारखंड के बाबा बैद्यनाथ धाम में विधिवत पूजा-अर्चना की। इसके बाद वे पीरपैंती स्थित 2400 मेगावाट ताप विद्युत परियोजना स्थल का दौरा करेंगे।

February 22, 2026
in झारखंड
A A
Gautam Adani performed special prayers at Baidyanath Dham and sought blessings for the prosperity of Jharkhand.

Gautam Adani performed special prayers at Baidyanath Dham and sought blessings for the prosperity of Jharkhand.

Share on FacebookShare on Twitter

Jharkhand:  मंदिर पहुंचने पर उन्हें पहले प्रशासनिक भवन ले जाया गया, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच उन्होंने विधिवत संकल्प लिया। उनके पुश्तैनी तीर्थ पुरोहित दानी नरौने और उनके सहयोगियों ने पूजा विधि संपन्न कराई।

इसके बाद कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच उन्हें बाबा मंदिर के गर्भगृह में ले जाया गया, जहां उन्होंने करीब सात मिनट तक भगवान शिव की आराधना की। मंदिर परिसर में उनके आगमन को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।

“मन की शांति के लिए पुरानी इच्छा थी”

पूजा के बाद Gautam Adani ने कहा कि बाबा बैद्यनाथ धाम में पूजा-अर्चना करना उनकी पुरानी इच्छा थी। उन्होंने कहा,

Related Post

Jharkhand Vidhansabha: Issue of Gang Operations from Jails Raised in Assembly Government Announces Installation of 4G Jammers

Jharkhand News: धनबाद स्टेशन से मोबाइल चोर गिरफ्तार, चोरी का फोन बरामद

March 14, 2026
Jharkhand Vidhansabha: Issue of Gang Operations from Jails Raised in Assembly Government Announces Installation of 4G Jammers

Jharkhand Vidhansabha: विधानसभा में उठा जेल से गैंग ऑपरेशन का मुद्दा, सरकार ने कहा लगेंगे 4G जैमर

March 14, 2026
Dhanbad: Raj Sinha Launches Sharp Attack in the House Over Neglect of Women's Rights and Delays in Development Works

Dhanbad: महिलाओं के अधिकारों की अनदेखी और विकास कार्यों में देरी पर सरकार घिरी, सदन में राज सिन्हा का तीखा हमला

March 14, 2026
Giridih 60-year-old woman met a tragic death after being struck by a Hyva truck loaded with illegally mined stone enraged villagers subsequently set the vehicle on fire

Giridih में अवैध पत्थर लदे हाइवा की चपेट में आने से 60 वर्षीय महिला की दर्दनाक मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने हाइवा में लगाई आग

March 14, 2026

“मन की शांति के लिए यहां आना चाहता था। बाबा बैद्यनाथ धाम में पूजा कर मैं खुद को सौभाग्यशाली महसूस कर रहा हूं। मैंने झारखंड और देशवासियों की सुख-शांति और समृद्धि के लिए प्रार्थना की।”

पूजा-अर्चना के उपरांत जिला खेल पदाधिकारी सह बाबा मंदिर के सहायक प्रभारी संतोष कुमार द्वारा उन्हें बाबा भोले का प्रतीक चिह्न भेंट किया गया। उनके साथ निजी सुरक्षा कर्मी भी मौजूद रहे।

पीरपैंती ताप विद्युत परियोजना का करेंगे दौरा

देवघर में दर्शन-पूजन के बाद Gautam Adani पीरपैंती स्थित ताप विद्युत परियोजना स्थल का दौरा भी करेंगे। इस परियोजना के तहत 2,400 मेगावाट क्षमता का कोयला आधारित (सुपर क्रिटिकल) बिजली संयंत्र स्थापित किया जा रहा है।

यह परियोजना Adani Power द्वारा विकसित की जा रही है, जिसमें 800 मेगावाट की तीन इकाइयां (3×800 मेगावाट) शामिल हैं। लगभग 21,400 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा यह प्लांट झारखंड के प्रमुख ऊर्जा प्रोजेक्ट्स में से एक माना जा रहा है।

इस परियोजना के शुरू होने से राज्य में बिजली उत्पादन क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे।

12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है बाबा वैद्यनाथ मंदिर

देवघर स्थित बाबा वैद्यनाथ धाम भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है। यह स्थल शिव के तेजस्वी स्वरूप का प्रतीक माना जाता है और देशभर से लाखों श्रद्धालु यहां दर्शन के लिए पहुंचते हैं।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, यह स्थल 51 शक्तिपीठों में भी शामिल है और शिव-शक्ति के दिव्य संगम का प्रतीक है। यही कारण है कि बाबा बैद्यनाथ धाम न केवल झारखंड बल्कि पूरे देश की आस्था का प्रमुख केंद्र बना हुआ है।

Related Posts

Jharkhand Vidhansabha: Issue of Gang Operations from Jails Raised in Assembly Government Announces Installation of 4G Jammers
Breaking News

Jharkhand News: धनबाद स्टेशन से मोबाइल चोर गिरफ्तार, चोरी का फोन बरामद

March 14, 2026
Jharkhand Vidhansabha: Issue of Gang Operations from Jails Raised in Assembly Government Announces Installation of 4G Jammers
Breaking News

Jharkhand Vidhansabha: विधानसभा में उठा जेल से गैंग ऑपरेशन का मुद्दा, सरकार ने कहा लगेंगे 4G जैमर

March 14, 2026
Dhanbad: Raj Sinha Launches Sharp Attack in the House Over Neglect of Women's Rights and Delays in Development Works
Breaking News

Dhanbad: महिलाओं के अधिकारों की अनदेखी और विकास कार्यों में देरी पर सरकार घिरी, सदन में राज सिन्हा का तीखा हमला

March 14, 2026
Next Post
A day before the municipal elections, the body of a driver was found in Morabadi.

नगर निकाय चुनाव से एक दिन पहले Morabadi मे मिली ड्राईवर की लाश

Breaking News: FIR registered against Babulal Marandi in Giridih, accused of violating the code of conduct

Breaking News: गिरिडीह में Babulal Marandi पर FIR दर्ज, आचार संहिता उल्लंघन का आरोप

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

Jharkhand Vidhansabha: Issue of Gang Operations from Jails Raised in Assembly Government Announces Installation of 4G Jammers

Jharkhand News: धनबाद स्टेशन से मोबाइल चोर गिरफ्तार, चोरी का फोन बरामद

March 14, 2026

Jharkhand Vidhansabha: विधानसभा में उठा जेल से गैंग ऑपरेशन का मुद्दा, सरकार ने कहा लगेंगे 4G जैमर

Dhanbad: महिलाओं के अधिकारों की अनदेखी और विकास कार्यों में देरी पर सरकार घिरी, सदन में राज सिन्हा का तीखा हमला

Giridih में अवैध पत्थर लदे हाइवा की चपेट में आने से 60 वर्षीय महिला की दर्दनाक मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने हाइवा में लगाई आग

Badshah Song Controversy: ‘टटीरी’ गाने पर बढ़ा विवाद, हरियाणा महिला आयोग ने दिया गिरफ्तारी और पासपोर्ट जब्त करने का आदेश

Jharkhand assembly: स्वास्थ्य विभाग पर बरसे सरयू राय; नियुक्तियों पर उठाए गंभीर सवाल

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • होम
  • झारखंड
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

© 2025 Khabar Mantra