Ranchi: घाटशिला उपचुनाव को लेकर भाजपा कार्यालय में आज एनडीए की महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने की, जिसमें कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो, जेडीयू के खीरू महतो और लोजपा विधायक जनार्दन पासवान भी मौजूद रहे।
बैठक का मुख्य एजेंडा घाटशिला उपचुनाव की रणनीति और उम्मीदवार चयन था। बाबूलाल मरांडी ने बैठक में कहा कि चुनाव आयोग ने उपचुनाव की तारीख घोषित कर दी है और 14 नवंबर 2025 को परिणाम घोषित होंगे। उन्होंने कहा कि यह चुनाव केवल सीट जीतने का मामला नहीं है, बल्कि झारखंड को भ्रष्टाचारियों, लुटेरों और माफियाओं से बचाने का चुनाव है।
एनडीए की बैठक में निर्णय लिया गया कि इस उपचुनाव में सभी घटक दल संयुक्त रूप से चुनाव मैदान में उतरेंगे। आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने कहा,
“हम जनता के बीच सरकार की खामियों को उजागर करेंगे और इस बार का चुनाव जनता के लिए बेहतर विकल्प लेकर आएगा।”
झारखंड मुख्य समाचार एवं विशेष रिपोर्टSpecial Report
उम्मीदवार चयन के बारे में बाबूलाल मरांडी ने स्पष्ट किया कि नाम का निर्णय केंद्र स्तर पर अंतिम रूप से किया जाएगा और जैसे ही उम्मीदवार तय होगा, उसकी जानकारी सार्वजनिक कर दी जाएगी।
बैठक के निष्कर्ष के अनुसार, एनडीए घाटशिला उपचुनाव में एकजुट होकर मुकाबला करेगी और झारखंड में सत्ता परिवर्तन का माहौल बनाने का प्रयास करेगी।

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis









