रामनवमी के दिन सोना और चांदी के बाजार में जबरदस्त गिरावट देखने को मिली। Multi Commodity Exchange of India (MCX) पर ट्रेडिंग शुरू होते ही Gold ₹3,000 से ज्यादा टूट गया, जबकि चांदी ₹12,000 से ज्यादा सस्ती हो गई। अपडेट तक चांदी ₹15,000 तक गिर चुकी थी, जिससे निवेशकों में हलचल मच गई।
आपके शहर में क्या है नया रेट?
| शहर | 24K सोना (10g) | 22K सोना (10g) | 18K सोना (10g) | चांदी (₹/Kg) |
| नई दिल्ली | ₹1,41,070 | ₹1,29,314 | ₹1,05,803 | ₹2,20,510 |
| मुंबई | ₹1,41,310 | ₹1,29,534 | ₹1,05,983 | ₹2,20,890 |
| पटना | ₹1,41,270 | ₹1,29,498 | ₹1,05,953 | ₹2,20,770 |
| जयपुर | ₹1,41,330 | ₹1,29,553 | ₹1,05,998 | ₹2,20,860 |
| लखनऊ | ₹1,41,380 | ₹1,29,598 | ₹1,06,035 | ₹2,20,940 |
क्यों आई इतनी बड़ी गिरावट?
- एक दिन पहले की तेजी के बाद मुनाफावसूली
- मजबूत होता डॉलर
- महंगाई और ब्याज दर बढ़ने का दबाव
- ग्लोबल अनिश्चितता
अभी और गिरेंगे दाम?
मार्केट एक्सपर्ट अजय केडिया के अनुसार, Gold आगे गिरकर ₹1.15 लाख तक जा सकता है। वहीं चांदी ₹1.76 लाख प्रति किलो तक फिसल सकती है। अगले कुछ महीनों तक बाजार में कमजोरी बनी रह सकती है।
निवेशकों के लिए क्या है सही रणनीति?
- Gold अभी भी सुरक्षित निवेश माना जा रहा है
- गिरावट में धीरे-धीरे खरीदारी बेहतर विकल्प
- चांदी में फिलहाल ज्यादा जोखिम













