Jharkhand Politics: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद आदित्य साहू ने आज हजारीबाग जिला में 12 वर्षीय बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म और फिर उसकी हत्या की तीव्र भर्त्सना की है। साहू कल 27 मार्च को पीड़ित के गांव जाकर परिजनों से मुलाकात करेंगे।
उन्होंने कहा कि हजारीबाग जिले में 12 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ हुई दरिंदगी और उसकी निर्मम हत्या ने पूरे समाज को झकझोर कर रख दिया है। यह सिर्फ एक अपराध नहीं, बल्कि कानून-व्यवस्था की विफलता और सरकार की संवेदनहीनता का जीता-जागता उदाहरण है।
Jharkhand Politics: राज्य में पुलिस प्रशासन का भय नहीं है-आदित्य साहू
नवरात्र का पवित्र त्यौहार चल रहा। घरों में बेटियों की पूजा हो रही। ऐसे में एक बेटी के साथ ऐसा कु कृत्य यह बताता है कि राज्य में पुलिस प्रशासन का भय नहीं। अपराधी बेखौफ हैं और पुलिस प्रशासन मस्त है।
कहा कि प्रदेश में लगातार बढ़ती आपराधिक घटनाएं यह सवाल खड़ा कर रही हैं कि आखिर सरकार किस बात का इंतजार कर रही है? क्या निर्दोषों की जान यूं ही जाती रहेगी और प्रशासन मूकदर्शक बना रहेगा?
आदित्य साहू ने कहा कि इस हृदयविदारक घटना की जितनी निंदा की जाए कम है। घटना ने राज्य को फिर से कलंकित किया है। दोषियों को अविलंब गिरफ्तार कर कठोरतम सजा दी जाए। साथ ही सरकार को जवाब देना होगा कि आखिर प्रदेश में कानून का राज कब स्थापित होगा?

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.







