New Delhi: भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला (IITF)-2026 में झारखंड पवेलियन अपनी पारंपरिक कला और स्थानीय उत्पादों के कारण लोगों का ध्यान खींच रहा है। यहां माटी कला बोर्ड की ओर से मिट्टी के बर्तन बनाने की लाइव डेमो प्रस्तुति आगंतुकों के बीच खास आकर्षण बनी हुई है। चाक पर मिट्टी को आकार देकर सुंदर बर्तन और कलाकृतियां तैयार करते कारीगरों का हुनर देखने के लिए लोग रुक रहे हैं।
इस मौके पर हस्तकरघा एवं हस्तशिल्प विभाग की निदेशक प्रीति रानी ने भी चाक पर मिट्टी को आकार देकर माटी कला का अनुभव किया। उन्होंने कहा कि झारखंड की माटी कला यहां की संस्कृति, परंपरा और स्थानीय कारीगरों की रचनात्मकता की पहचान है। यह केवल शिल्प नहीं, बल्कि सांस्कृतिक विरासत और पारंपरिक आजीविका का महत्वपूर्ण हिस्सा है।
उन्होंने कहा कि लाइव डेमो के जरिए लोगों को कलाकारों की मेहनत और हुनर को करीब से समझने का अवसर मिलता है।
Read More- हजारीबाग में शादी के रश्मों के बीच चली गोली-एक की मौत और दूसरा गंभीर
खरीदारी पर मिल रही 30 फीसदी तक छूट
मेले के समापन के करीब पहुंचने के साथ झारखंड पवेलियन के विभिन्न स्टॉलों पर खरीदारी को बढ़ावा देने के लिए विशेष छूट दी जा रही है। चयनित उत्पादों पर 20 से 30 प्रतिशत तक की छूट उपलब्ध है। इससे आगंतुक पारंपरिक हस्तशिल्प, स्थानीय उत्पाद और कलात्मक वस्तुएं किफायती कीमतों पर खरीद सकते हैं।
Read More- कोडरमा में स्कॉर्पियो और बाइक में भीषण टक्कर, युवक की दर्दनाक मौत-धनतेरस पर जिद कर खरीदी थी बुलेट
झारखंड पवेलियन में पारंपरिक कला, स्थानीय हुनर और आकर्षक खरीदारी का यह संगम मेले के अंतिम दिनों में भी दर्शकों को अपनी ओर खींच रहा है।

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.







