Business News: 6 अगस्त को सोने के दाम अपने अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गए हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 24 कैरेट सोना ₹596 की बढ़त के साथ ₹1,00,672 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। इससे पहले इसका रेट ₹1,00,076 था।
चांदी में भी जबरदस्त उछाल देखा गया
चांदी का दाम ₹1,154 बढ़कर ₹1,13,576 प्रति किलो हो गया है। हालांकि इसका ऑल टाइम हाई अब भी 23 जुलाई का ₹1,15,850 ही बना हुआ है।
read more- शिक्षा मंत्री की हालत नाजुक, तीन दिवसीय आदिवासी महोत्सव स्थगित
मुख्य शहरों में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम):
- दिल्ली: 24 कैरेट – ₹1,02,480 | 22 कैरेट – ₹93,950
- मुंबई, कोलकाता, चेन्नई: 24 कैरेट – ₹1,02,330 | 22 कैरेट – ₹93,800
- भोपाल: 24 कैरेट – ₹1,02,270 | 22 कैरेट – ₹93,850
क्या है कीमत बढ़ने की वजह?
सुत्रों के अनुसार, अमेरिका के टैरिफ और जियो-पॉलिटिकल टेंशन के कारण गोल्ड में तेजी आ रही है। इसके चलते डिमांड बढ़ी है और अनुमान है कि सोना ₹1.04 लाख प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकता है। चांदी ₹1.30 लाख प्रति किलो तक जा सकती है।
2025 में अब तक कितना महंगा हुआ सोना-चांदी?
- सोना:
1 जनवरी 2025 को भाव था ₹76,162 → अब ₹1,00,672
➤ ₹24,510 का इजाफा - चांदी:
1 जनवरी को भाव था ₹86,017 → अब ₹1,13,576
➤ ₹27,559 की बढ़ोतरी
पिछले साल यानी 2024 में पूरे साल भर में सोना सिर्फ ₹12,810 महंगा हुआ था, जबकि इस साल इसमें डबल से ज्यादा उछाल देखा गया है।
read more- लोन लेने वालों के लिए खुशखबरी! RBI का ये फैसला करेगा आपकी बचत दोगुनी!













