Business News: देश में आज भी सोने की कीमतों में गिरावट आई है. बता दें, बीते 21 दिनों में सोने के भाव में 10,000 रुपए से भी अधिक की गिरावट दर्ज की गई है. 17 अक्टूबर को इसकी कीमत 1,30,874 रुपए थी. रिपोर्टस के अनुसार, आज सोने की कीमत प्रति ग्राम Rs 12,202 है. जो 6 नवम्बर को 1,20,670 रुपए प्रति 10 ग्राम थी.
वहीं, चांदी की कीमतों में भी गिरावट देखी गई है. 24 दिन में चांदी 30,090 रुपए घटकर 1,48,010 रुपए प्रति किलो पर आ गई है. 14 अक्टूबर को इसकी कीमत 1,78,100 रुपए थी. आज चांदी की कीमत में 232 रुपए की गिरावट आई है. जो कल इसकी कीमत ₹1,48,242 प्रति किलोग्राम थी.
Read more- Breaking: 1994 बैच की आईपीएस अधिकारी तदाशा मिश्रा बनीं झारखंड की नई प्रभारी डीजीपी
क्या वजह है इस गिरावट की ?
-एक ओर, दुनिया भर में आर्थिक संकेतों ने सोने की मांग को प्रभावित किया है.
-दूसरी ओर, गिरावट के बावजूद सोने की कीमतें अभी भी बहुत ऊंची है, भारत में 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव Rs 1.22 लाख के आसपास है.
-इसलिए यह कहना सही होगा कि यह बस हल्की कमी है, बड़ी गिरावट नहीं है.
खरीदारों और निवेशकों के लिए सुझाव
यदी आप सोना खरीदने की सोच रहे है, तो आज का रेट कल से थोड़ा कम है (खासकर 24 और 22 कैरेट). अगर आप गहना बनवाने की सोच रहे है, तो मेकिंग –चार्ज और टैक्स की पूरा जानकारी जरुर ले लें, क्योंकि ये सब मिलाकर प्राइस और भी बढ़ जाता है.
Read more- सारंडा जंगल में मुठभेड़: कोबरा बटालियन और नक्सलियों के बीच घंटों चली गोलीबारी












