Business News: सोने-चांदी की कीमतों में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है, जिससे आम लोगों से लेकर निवेशकों तक सभी की नजरें अब हर रोज़ के अपडेट्स पर टिकी हुई हैं. झारखंड और बिहार के सर्राफा बाजारों में आज फिर से सोने के दामों में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जबकि चांदी के रेट कई जगहों पर स्थिर बने हुए हैं. आइए जानते हैं आज, यानी 15 जून 2025 को, आपके शहर में सोना और चांदी कितने में बिक रही है.
झारखंड में सोना-चांदी के रेट (Gold-Silver Price in Jharkhand)
रांची (Ranchi):
राजधानी रांची के सर्राफा बाजार में आज 22 कैरेट सोना ₹95,000 प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोना ₹99,750 प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है. बीते दिन की तुलना में 24 कैरेट सोने के भाव में ₹260 की बढ़त दर्ज की गई है. चांदी की कीमत आज ₹1,20,000 प्रति किलो पर स्थिर बनी हुई है.
बोकारो (Bokaro):
बोकारो में आज 22 कैरेट सोना ₹95,000 और 24 कैरेट सोना ₹99,990 प्रति 10 ग्राम है. चांदी की कीमत यहां ₹1,05,000 प्रति किलो है.
जमशेदपुर (Jamshedpur):
यहां 22 कैरेट सोना ₹92,950 और 24 कैरेट ₹1,01,470 प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है. चांदी की कीमत ₹1,07,000 प्रति किलो है.
देवघर (Deoghar):
देवघर में 22 कैरेट सोना ₹91,960, जबकि 24 कैरेट सोना ₹1,00,320 प्रति 10 ग्राम है. चांदी यहां ₹1,06,750 प्रति किलो बिक रही है.
बिहार में सोना-चांदी के दाम (Gold-Silver Price in Bihar)
पटना (Patna):
पटना के सर्राफा बाजार में आज 24 कैरेट सोने का दाम ₹1,00,200 प्रति 10 ग्राम हो गया है, जो कल ₹1,00,000 था. यानी ₹200 की हल्की बढ़त देखी गई है.
22 कैरेट सोना ₹93,200 और 18 कैरेट सोना ₹76,150 प्रति 10 ग्राम पर मिल रहा है.
GST जोड़ने पर 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,03,206 प्रति 10 ग्राम तक पहुंच रही है.
चांदी का रेट ₹1,07,000 प्रति किलो है, जो GST जोड़ने के बाद ₹1,10,210 प्रति किलो हो जाती है.
झारखंड और बिहार के कई शहरों में सोने के भाव में मामूली तेजी देखी गई है, जबकि चांदी की कीमत अधिकतर स्थानों पर स्थिर बनी हुई है. अगर आप ज्वेलरी खरीदने या निवेश करने की सोच रहे हैं, तो इन ताजा रेट्स के आधार पर योजना बना सकते हैं.













