Jharkhand News: झारखंड सरकार राज्य के मेधावी छात्रों को विदेशी विश्वविद्यालयों में पढ़ाई के लिए एक करोड़ रुपए तक की आर्थिक मदद दे रही है. इस योजना का नाम है “मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा पारदेशीय छात्रवृत्ति योजना”, जो राज्य के होनहारों को आर्थिक बाधा से मुक्त कर विदेश में शिक्षा प्राप्त करने का अवसर देती है.
इंटरव्यू प्रक्रिया हुई शुरू, पहले दिन 15 छात्रों ने दी प्रस्तुति
23 जुलाई से इंटरव्यू प्रक्रिया की शुरुआत हो चुकी है. पहले दिन कुल 15 छात्रों को ट्राइबल आयुक्त कार्यालय में बुलाया गया था. छात्र कंप्यूटर साइंस, मैनेजमेंट, लॉ और फिल्म टेक्नोलॉजी जैसे विषयों से थे. छात्रों ने विदेशी शिक्षा को लेकर अपने प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए.
Read More: दरोगा पर छात्रा से शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप, महिला थाना में केस दर्ज
30 जुलाई तक चलेगा इंटरव्यू, चयनित होंगे 25 छात्र
इंटरव्यू 30 जुलाई तक चलेगा, जिसके बाद इंग्लैंड और आयरलैंड के विश्वविद्यालयों में चयनित छात्रों की अंतिम सूची जारी की जाएगी. योजना के तहत कुल 25 छात्रों का चयन होगा.
कैटेगरी-वाइज निर्धारित हैं सीटें
इस योजना के तहत सीटों का कैटेगरी वाइज वितरण किया गया है:
- ST/SC – 15 सीटें
- OBC – 5 सीटें
- अल्पसंख्यक वर्ग – 5 सीटें
सरकार की योजना है कि आने वाले वर्षों में यह संख्या 50 छात्रों तक बढ़ाई जाए.
इंटरव्यू बोर्ड में शामिल हैं अनुभवी विशेषज्ञ
छात्रों का इंटरव्यू विषय-विशेषज्ञों के पैनल द्वारा लिया जा रहा है, जिनमें डॉ. लाड़ली रानी (बॉटनी), डॉ. एमएन जुबैरी (कॉमर्स), डॉ. सुप्रिया (अंग्रेजी), अनुपम गुप्ता (कंप्यूटर साइंस), डॉ. धीरेंद्र त्रिपाठी (राजनीति विज्ञान), डॉ. ज्योति प्रकाश (इकोनॉमिक्स), डॉ. गांधी आनंद बिलुंग (लॉ) शामिल हैं.












