KhabarMantra: गोंदा थाना पुलिस को रात्रि गश्ती के दौरान बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने पांच युवकों को लगभग 88.63 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई गोंदा थाना प्रभारी अभय कुमार सिन्हा के नेतृत्व में की गई।
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि धावननगर निवासी दुर्गा कुमार सिंह अपने साथियों के साथ गढ़वा से ब्राउन शुगर लेकर लौट रहा है और अक्सर कोंगे जयपुर होते हुए घर आता है। इस सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने झिरगाटोली के पास घेराबंदी की और रात करीब 11:00 बजे एक छोटी कार (पंजीयन सं. JH 02AR 9991) को रोकने की कोशिश की। पुलिस के रोकने पर कार सवार भागने लगे, लेकिन उन्हें पकड़ लिया गया।
पुलिस ने कार में बैठे पांच युवकों की तलाशी ली, जिनके पास से कुल 88.63 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुआ। साथ ही, मोबाइल फोन, नकद ₹9600 और उक्त कार भी जब्त की गई। सभी युवकों को गिरफ्तार कर NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
गिरफ्तार युवक:
- गुंजन कुमार सिंह – सुंदरनगर कांके
- दुर्गा कुमार सिंह – धावननगर, गोंदा
- रंजन बैठा – धावननगर, गोंदा
- अमरजीत यादव – गांधीनगर, गोंदा
- सागर कुमार – कांके रोड, रिनपास वाटरलाइन
बरामद ब्राउन शुगर:
- गुंजन कुमार – 19.75 ग्राम
- दुर्गा कुमार – 29.91 ग्राम
- अमरजीत यादव – 11.48 ग्राम
- सागर कुमार – 13.67 ग्राम
- रंजन बैठा – 13.82 ग्राम
जब्त सामग्री:
- कुल ब्राउन शुगर – 88.63 ग्राम
- 5 मोबाइल फोन
- ₹9600 नगद
- Alto K10 कार (JH 02AR 9991)
आपराधिक इतिहास:
- दुर्गा कुमार सिंह पर पहले से तीन केस दर्ज हैं, जिनमें NDPS, चोरी और छेड़छाड़ शामिल है।
- गुंजन कुमार सिंह पर पिठौरिया थाना में लूट व आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज हैं।
- अमरजीत यादव पर 2012 में कोतवाली थाना में चोरी का केस दर्ज है।
पुलिस का कहना है कि यह एक संगठित गिरोह है और इससे जुड़े अन्य लोगों की पहचान व गिरफ्तारी के लिए आगे भी छापेमारी जारी रहेगी।

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis









